Featured Image

गुवाहाटी के रिया तालुकदार हत्याकांड में अब आरोपी पति रामानुज गोस्वामी के कबूलनामे से जांच की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है. पुलिस पूछताछ में रामानुज ने कथित तौर पर रिया की हत्या करने की बात कबूल की है और हत्या के पीछे की वजह को लेकर कई दावे किए हैं. उसने रिया के साथ अपने रिश्ते, पैसों को लेकर विवाद और उसके मोबाइल फोन के पासवर्ड को लेकर हुई तनातनी का भी जिक्र किया है.

इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ले जाते समय रामानुज ने ‘शुगर डैडी’ को लेकर बयान दिया था, लेकिन यह उसका पुराना बयान है. अब पूछताछ में सामने आई दूसरी बातों ने केस को नया मोड़ दिया है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि रिया उससे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी और हत्या वाली रात मोबाइल का पासवर्ड मांगने को लेकर विवाद हुआ था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस अब उसके बयान की जांच करते हुए हत्या की पूरी कड़ी और असली वजह का पता लगाने में जुटी है.

10 प्वाइंट्स में जानें पूरी डिटेल

1. मंगलवार को कोर्ट ले जाते समय रामानुज गोस्वामी ने कहा कि जेल की सजा पूरी करने के बाद था वह उस ‘शुगर डैडी’ को मार डालेगा. इसके बाद कई और अहम जानकारी सामने आई है.

2. पुलिस पूछताछ के दौरान रामानुज ने कथित तौर पर रिया की हत्या करने की बात कबूल करते हुए कहा कि रिया ने उससे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी.

3. रामानुज के मुताबिक, वह और रिया अलग-अलग नाइट क्लबों में जाते थे. इसी दौरान रिया की मुलाकात उसके कथित ‘शुगर डैडी’ से फांसी बाजार के गणेशगुड़ी इलाके में स्थित एक बार में हुई थी. रामानुज ने दावा किया कि उसे पता है कि वह व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से है.

4. पूछताछ में रामानुज ने दावा किया कि रिया तालुकदार कई दिनों से देर रात घर लौटती थी उसके मुताबिक, रिया का अपने कथित ‘शुगर डैडी’ के साथ पैसों का लेन-देन भी था. हालांकि, ये सभी बातें आरोपी की ओर से पूछताछ के दौरान किए गए दावों के तौर पर सामने आई हैं

5. रिपोर्ट के मुताबिक, रामानुज ने पुलिस को बताया कि रिया ने अपने मोबाइल फोन और WhatsApp दोनों पर पासवर्ड लगा रखा था उसने कई बार रिया से उसके मोबाइल और WhatsApp का पासवर्ड मांगा, लेकिन रिया ने उसे पासवर्ड नहीं दिया

6. पूछताछ के अनुसार, हत्या वाली रात रिया काफी देर तक टीवी देख रही थी. रामानुज ने उस दिन भी रिया से उसके मोबाइल का पासवर्ड मांगा था. उसके मुताबिक, वह उस समय काफी नशे में था. पासवर्ड नहीं देने को लेकर हुए विवाद के बाद उसने गुस्से में रिया की हत्या करने की बात कबूल की.

7. कोर्ट ले जाते समय रामानुज ने कहा कि वह कोई विनती या माफी नहीं मांगेगा उसने यह भी कहा कि उसने बहुत बुरा काम किया है और लोग उसे देखकर या उसके बारे में बुरा कहेंगे, लेकिन उसने लोगों से ऐसी बातें न कहने की विनती की. इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में उसने कहा था, “मुझे कोई पछतावा नहीं है, कोई माफी नहीं”

8. यह मामला 6 सितंबर को सामने आया गुवाहाटी में दंपति के अपार्टमेंट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवविवाहित दंपति को करीब दो दिनों से नहीं देखा था. दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे

9. पुलिस ने अपार्टमेंट का ताला तोड़ा तो अंदर एक महिला का शव मिला जांचकर्ताओं के मुताबिक, शव सड़ना शुरू हो गया था. महिला की कुछ उंगलियां आंशिक रूप से कटी हुई थीं, और उसका सिर गायब था. बाद में शव की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई

10. अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान पुलिस को रिया का कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर एक पॉलीथिन बैग में मिला इसके बाद पुलिस ने रामानुज गोस्वामी की तलाश शुरू की, लेकिन वह अपार्टमेंट में नहीं था पड़ोसियों के मुताबिक, उन्होंने उसे आखिरी बार शुक्रवार को देखा था.

रिया के शव और कटे हुए सिर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया करीब दो दिनों तक घर से दूर रहने के बाद रामानुज ने रविवार देर रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.