
पाकिस्तान में गहरा रहा पानी का संकट अब सेना के कैंप तक पहुंच गया है। आलम यह है कि पानी के टैंकर को लेकर सुरक्षाकर्मियों के दो गुटों आपस में भिड़ गए और बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में 22 सुरक्षाकर्मी घाय हुए हैं जिसमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना दक्षिण वजीरिस्तान के आसमान मंजा मिलिट्री कैंप की है।
जानकारी के मुताबिक, आसमान मंजा मिलिट्री कैंप में पानी को लेक मारकाट तब मची जब पानी की सप्लाई को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला उस समय बिगड़ गया जब पानी के टैंकर के वितरण और किस यूनिट को पहले पानी मिलेगा, इसे लेकर जवानों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई और फिर तो मामला कंट्रोल से बाहर हो गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में लड़ने वाले जवान किस यूनिट के?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि पानी को लेकर यह लड़ाई SSG के कमांडो और दूसरी सैन्य टुकड़ियों के जवानों के बीच हुई। कुछ रिपोर्टों में Frontier Force Regiment के जवानों का भी जिक्र है, जबकि अन्य रिपोर्टों में Frontier Corps और सैन्य खुफिया से जुड़े कर्मियों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि घटना में शामिल सभी यूनिटों को लेकर स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Instagram पर 80s फोटो ट्रेंड वायरल, ChatGPT के इन प्रॉम्प्ट्स से पाएं रेट्रो बॉलीवुड लुक
क्या इस जल संकट की वजह भारत है?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकतर यूजर्स का यह कहना है कि पाकिस्तान में यह हालात भारत की ओर से सिंधु जल समझौते को रद्द किए जाने के बाद पैदा हुए हैं। हालांकि सीधे तौर पर यह कहना गलत होगा क्योंकि पाकिस्तान में जल संकट की अन्य वजह भी हो सकती हैं। भारत ने अप्रैल 2025 में सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था, लेकिन सिर्फ उसकी वजह से जल संकट पाकिस्तान में नहीं गहराया है।
इस जल संकट की क्या वजह हो सकती है?
पाकिस्तान का जल संकट काफी पुराना और व्यापक है। विश्व बैंक की रिपोर्टों में पाकिस्तान की जल सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं में कमजोर जल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था की खामियां, पानी की बर्बादी और जल सेवाओं की कमजोर स्थिति जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है।
इसके अलावा पाकिस्तान में तेजी से बढ़ती आबादी, शहरों में पानी की बढ़ती मांग, भूजल का लगातार दोहन और बारिश के बदलते पैटर्न ने भी संकट को गंभीर बनाया है। पाकिस्तान की योजना आयोग ने भी हाल में आबादी और शहरी मांग में बढ़ोतरी, भूजल के गिरते स्तर, ग्लेशियरों पर दबाव और अनियमित बारिश को जल संकट की बड़ी वजहों में गिना है।



