'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे' कहकर दोस्तों ने उकसाया और युवक ने 30 फीट ऊंचे डैम से लगा दी छलांग, फिर जो हुआ. खौफनाक मंजर Viral!

Jhansi Pahuj Dam 30 Feet Jump Stunt Gone Wrong: सोशल मीडिया पर वायरल होने और लाइक्स-व्यूज बटोरने का ऐसा चस्का लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है कि अब लोग अपनी जान दांव पर लगाने से भी नहीं कतरा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने पाहुज डैम पर करीब 30 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. हैरानी की बात तो यह है कि जब युवक कूदने की तैयारी कर रहा था, तब उसके दोस्त कैमरा ऑन करके खड़े थे और उसका मजाक उड़ाते हुए यहां तक कह रहे थे कि ‘भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे’. इसके ठीक बाद युवक ने पानी की गहराई का बिना अंदाजा लगाए छलांग लगा दी, लेकिन नीचे पानी बहुत कम था और धारदार चट्टानें थीं. नतीजतन, वह सीधे चट्टानों पर जा गिरा और उसके दोनों पैरों की हड्डियां बुरी तरह चकनाचूर हो गईं. गंभीर रूप से घायल युवक को उसके दोस्तों ने आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक पैर में मेटल रॉड डाली है और दूसरे पैर का ऑपरेशन अभी होना बाकी है. इस खौफनाक हादसे ने एक बार फिर सोशल मीडिया के खतरनाक स्टंट्स और रील्स के पाखंड पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

रील के चक्कर में मौत को बुलावा, 30 फीट की ऊंचाई से डैम में कूदा युवक

झांसी के रक्षा इलाके का रहने वाला 32 साल का पुष्पेंद्र कुमार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए कुछ अलग और धमाकेदार शूट करना चाहता था. इसके लिए वह अपने दोस्तों के साथ पाहुज डैम पहुंचा था. रील की दीवानगी ऐसी थी कि उसने अपनी जान की परवाह किए बिना डैम की रेलिंग पार की और करीब 30 फीट ऊपर जाकर खड़े हो गया. नीचे गहरे पानी में छलांग लगाकर सनसनी फैलाना उसका मकसद था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह वीडियो उसकी जिंदगी का सबसे डरावना सपना बन जाएगा.

घटना से पहले मजाक बनाकर उकसा रहे थे दोस्तों

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुष्पेंद्र जब कूदने की तैयारी कर रहा था, तब उसके अपने ही दोस्त उसका मजाक बना रहे थे. कूदने से ठीक पहले एक दोस्त ने हंसते हुए यहां तक कह दिया था कि ‘भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे’. दोस्तों की यह बेरुखी और लापरवाही इस बात का सबूत है कि आजकल लोग लाइक और कमेंट्स के लिए अपनों की जान की भी परवाह नहीं करते.

पानी कम और चट्टानें थीं, दोनों पैरों की हड्डियां चकनाचूर

पुष्पेंद्र ने जैसे ही छलांग लगाई, उसका अंदाजा पूरी तरह गलत साबित हुआ. डैम में पानी का लेवल बहुत कम था और नीचे नुकीली चट्टानें थीं. वह हवा में गोता लगाते हुए सीधा पत्थरों पर आ गिरा, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह टूट गए. पैर काम करना बंद कर चुके थे और वह पानी में डूबने लगा था. गनीमत यह रही कि उसने अपने हाथों के सहारे किसी तरह खुद को संभाला और मौके पर मौजूद अन्य लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिन्होंने तुरंत पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई.

अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा यूट्यूबर

हाथों-हाथ घायल पुष्पेंद्र को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट चुकी हैं. हालत इतनी गंभीर है कि एक पैर में लोहे की रॉड तक डालनी पड़ी है और दूसरे पैर की सर्जरी अभी बाकी है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह घटना आज की युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ा सबक है कि चंद सेकंड की ऑनलाइन शोहरत के चक्कर में जिंदगी भर का दर्द मोल न लें.

– नई नवेली बहू के साथ बंद कमरे में हो रहा था कांड, चीख-पुकार सुन जेठानी पहुंची तो भिड़ गया ससुर; तब जाके ननद ने खोली घर की रावनी सच्चाई…!

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।