आईसीसी की ताजा T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। ईशान किशन ने नंबर1 की कुर्सी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है, जबकि अभिषेक शर्मा भी टॉप3 में मजबूती से बने हुए हैं। भारत के इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान जरूर मौजूद हैं, लेकिन टॉप पर भारतीय बल्लेबाज का दबदबा कायम है।

ईशान किशन की बादशाहत कायम
नई ICC T20I Batting Rankings में ईशान किशन 910 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल शानदार T20 क्रिकेट खेलकर अपनी स्थिति मजबूत की है। ईशान ने 2026 में टीम इंडिया के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी की और T20 वर्ल्ड कप में भी अपनी छाप छोड़ी थी।
ईशान के पीछे पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं, जो 848 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं भारत के अभिषेक शर्मा 819 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यानी दुनिया के टॉप3 टी20 बल्लेबाजों में भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं।
अभिषेक शर्मा भी टॉप3 में बरकरार
अभिषेक शर्मा के लिए भी यह रैंकिंग बड़ी उपलब्धि है। कुछ समय पहले तक वह टी20 रैंकिंग में नंबर1 रह चुके हैं, लेकिन अब ईशान किशन ने उनसे यह स्थान हासिल कर लिया है। इसके बावजूद अभिषेक ने टॉप3 में अपनी जगह कायम रखी है।
भारत के लिए अच्छी खबर यह भी है कि तिलक वर्मा 750 रेटिंग पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की मौजूदगी टॉप10 में लगातार मजबूत बनी हुई है।
आने वाले मुकाबलों में नजरें ईशानअभिषेक पर
अब भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें आने वाली टी20 सीरीज पर होंगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के पास अपनी रैंकिंग में और सुधार करने का मौका होगा।



