Part 2 Virat Anushka: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही ‘’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों के साथसाथ कई सेलेब्स की भी तारीफ मिल चुकी है। अब फिल्म के अगले पार्ट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दरअसल, फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने संकेत दिया है कि आने वाले पार्ट्स में कुछ बड़े सितारों की एंट्री हो सकती है। इनमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नाम भी चर्चा में हैं।

क्या पार्ट 2 में नजर आएंगे विराटअनुष्का?
फिल्म के डायरेक्टर पहले ही इच्छा जता चुके हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ‘हनुमान अंश’ देखें। अब प्रोड्यूसर नम्रता सिंह के एक बयान के बाद दोनों के फिल्म के अगले पार्ट में नजर आने की अटकलें तेज हो गई हैं। ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए एक इंटरव्यू में जब नम्रता से पूछा गया कि क्या विराट और अनुष्का फिल्म के दूसरे पार्ट में कैमियो कर सकते हैं, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क किया है और वे फिल्म के बारे में पहले से जानते हैं। हालांकि, उन्होंने विराट और अनुष्का के कैमियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फिलहाल इसे एक संभावना और संकेत के तौर पर ही देखा जा रहा है।
तीन हिस्सों में आएगी कहानी
नम्रता सिंह ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ की कहानी को शुरुआत से ही ट्रायलॉजी यानी तीन फिल्मों के तौर पर प्लान किया गया था। पहले पार्ट में नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर फोकस किया गया है। वहीं, आने वाले पार्ट्स में उनकी कहानी को और बड़े स्तर पर दिखाने की तैयारी है। प्रोड्यूसर के मुताबिक, दूसरे पार्ट में कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि तीसरे पार्ट में यह दिखाने पर फोकस होगा कि नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत भारत से निकलकर दुनिया तक कैसे पहुंची।
विराटअनुष्का का नीम करोली बाबा से है कनेक्शन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नीम करोली बाबा से जुड़ाव पहले भी चर्चा में रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों कई बार उत्तराखंड स्थित कैंची धाम जा चुके हैं और वहां अपनी आस्था व्यक्त कर चुके हैं। इसी वजह से अगर दोनों ‘हनुमान अंश’ के किसी पार्ट में नजर आते हैं, तो फिल्म की कहानी से उनका जुड़ाव दर्शकों के लिए खास दिलचस्प हो सकता है। नम्रता सिंह ने कहा कि फिल्म की कहानी को ग्लोबल स्तर पर ले जाने से पहले उनका फोकस भारतीय भक्तों पर रहेगा। उन्होंने बताया कि भारत में ऐसे हजारों भक्त हैं, जिनके जीवन पर नीम करोली बाबा का प्रभाव रहा है।
तीसरे पार्ट में ग्लोबल कनेक्शन दिखेगा
प्रोड्यूसर ने यह भी संकेत दिया कि फिल्म के तीसरे पार्ट में नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक ऊर्जा से प्रभावित विदेशी हस्तियों और भक्तों की कहानियों को जगह मिल सकती है। उन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जैक डोर्सी और जूलिया रॉबर्ट्स जैसे नामों का जिक्र किया। उनका कहना है कि कहानी यह दिखाएगी कि किस तरह नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत भारत से निकलकर वैश्विक स्तर तक पहुंची।
ये भी पढ़ें:
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने 33 दिनों में भारत में करीब ₹143.13 करोड़ नेट और ₹169.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। ये आंकड़े Sacnilk के अनुसार बताए गए हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजर इसके अगले पार्ट पर है। अगर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कैमियो एंट्री सच में होती है, तो ‘हनुमान अंश 2’ की चर्चा रिलीज से पहले ही काफी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें:



