E20 Ethanol Level Increasing: केंद्र सरकार फ्लेक्सीफ्यूल वाहनों की मदद से मौजूदा E20 के लेवल से ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग की इजाजत देने की तैयारी कर रही है। ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने बुधवार को ‘द इंडिया शुगर एंड बायोएनर्जी कॉन्फ्रेंस 2026’ के चौथे एडिशन को वर्चुअली संबोधित करते हुए दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार का ऐसा मानना है कि चूंकि अब देश में इथेनॉल का उत्पादन मौजूदा जरूरतों से ज्यादा होने लगा है इसलिए अब E20 की सीमा को पार कर आगे बढ़ने का सही समय आ गया है।
 E20 की लिमिट बढ़ाने का सही समय आ गया है।

‘द इंडिया शुगर एंड बायोएनर्जी कॉन्फ्रेंस 2026’ के चौथे एडिशन में उन्होंने कहा कि ने कहा कि E20 प्रोग्राम अब तक बहुत सफल रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने जल्द ही फ्लेक्सीफ्यूल गाड़ियां लॉन्च करने के अपने प्लान का जिक्र किया है।

“अब हमारा फोकस फ्लेक्सीफ्यूल वाहनों को लाने और  से ज्यादा परसेंट तक ब्लेंडिंग की अनुमति देने पर है। ” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाहनों के आने के साथसाथ फ्यूल आउटलेट्स पर शुद्ध इथेनॉल की उपलब्धता भी बढ़ानी होगी।

यह भी पढ़ें :