Duleep Trophy Final 202627: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चल रहा है। मैच के पांचवें और अंतिम दिन ईस्ट जान ने 600 रन से ज्यादा की लीड ले ली है। अभी जीत के लिए साउथ जोन को खेलना है और विशाल स्कोर को मात देना असंभव है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अब ईस्ट जोन के चैंपियन बनने के पूरे आसार है। मैच के ड्रॉ होने की संभावना है और ड्रॉ होने पर ईस्ट जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। वहीं ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन का प्लेयर ऑफ द फाइनल बनने का सबसे मजबूत दावा है।

ईशान किशन की फिफ्टी, सूर्यवंशी नहीं चले

पहली पारी में 270 रन बनाने वाले ईशान किशन ने दूसरी पारी में भी 80 रन बनाए। एमडी निधीश की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।

पहली पारी में 44 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वे साउथ जोन के गेंदबाज त्रिपुरन विजय की गेंद पर स्टंप आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौका लगाया।

लेटेस्ट स्कोर

  • ईस्ट जोन पहली पारी708 रन, दूसरी पारी 250/6 मैच जारी

  • साउथ जोन पहली पारी 336 रन, 

खबर अपडेट हो रही है…