Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की यंग डीएसए के साथ हुई बहस के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट शालीन भनोट से की जाने लगी। अब शालीन ने इस तुलना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए फैंस से उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स से कंपेयर नहीं करने की अपील की है।

एक वीडियो में शालीन ने कहा कि हर बार ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होते ही किसी न किसी वजह से उनका नाम चर्चा में आ जाता है। उन्होंने कहा, “जब भी बिग बॉस शुरू होता है, तो मैं बीच में कहां से आ जाता हूं?”
शालीन ने बताया कि उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा लिया था, लेकिन इसके बाद भी हर सीजन में किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ उनकी तुलना की जाती रही है। उन्होंने कहा, “हर एक सीजन में मुझे किसी न किसी से कंपेयर करते हैं।”
अभिषेक से लेकर हर्षद चोपड़ा तक का लिया नाम
शालीन ने याद किया कि ‘बिग बॉस 17’ के दौरान अभिषेक कुमार की वजह से उनका नाम चर्चा में आया था। ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान द्वारा ईशा सिंह की टांग खिंचाई के दौरान भी उनका जिक्र हुआ। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं ‘बिग बॉस 19’ में उनकी तुलना एक लड़की और बाद में हर्षद चोपड़ा से किए जाने का उन्होंने जिक्र किया।
हर सीजन में न किसी के साथ जोड़ दिया जाता है
अब ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर की तुलना उनसे किए जाने पर शालीन ने कहा कि हर सीजन में उन्हें किसी न किसी के साथ जोड़ दिया जाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “ये भी शालीन है।” इसके बाद उन्होंने फैंस से तुलना बंद करने की अपील करते हुए कहा, “मैं एक ही हूं।”
काजी Vs यंग डीएसए की लड़ाई के बाद शुरू हुई तुलना
‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर और हर्ष विजय मचारे यानी यंग डीएसए के बीच बहस के बाद मामला काफी बढ़ गया। दोनों की झड़प को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को ‘बिग बॉस 16’ में शालीन भनोट और एमसी स्टेन के बीच हुई चर्चित लड़ाई याद आ गई।
ये खबर भी पढ़ें:
‘एमसी स्टेन Vs शालीन वाला मोमेंट दोबारा’
एक यूजर ने दोनों घटनाओं की तुलना करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे ‘बिग बॉस 20’ में एमसी स्टेन और शालीन की लड़ाई वाला मोमेंट दोबारा देखने को मिल रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कंटेस्टेंट और सीजन अलग हैं, लेकिन बिग बॉस वाली एनर्जी वही है।
ये खबर भी पढ़ें:



