Muzaffarnagar Bus Accident: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद हुआ. दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस तेज रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई और आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया.

बस ने बाइक सावर को मारी टक्कर

दुर्घटना के बाद स्थानीय राहगीर और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे. लोगों ने सड़क पर पड़े घायलों को संभाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. हालांकि, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है. हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे में पांच लोगों की मौत

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है कि आखिर बस अनियंत्रित किन परिस्थितियों में हुई और क्या चालक तेज गति से वाहन चला रहा था. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

पुलिस का कहना है कि फरार बस चालक को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक ही हादसे में पांच लोगों की मौत से इलाके में भी शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है.