WhatsApp Old Phones: अगर आप अभी भी कोई पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। ने कुछ पुराने Android वर्जन वाले फोन से अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। यानी इन डिवाइस पर अब WhatsApp पहले की तरह काम नहीं करेगा।

की रिपोर्ट के अनुसार, 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और Android 5.1 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर दिया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे फोन में WhatsApp खोलने पर यूजर्स को ऐप के अंदर ही सपोर्ट खत्म होने से जुड़ा अलर्ट भी दिखाई दे सकता है।

कौन से फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp?

WhatsApp ने Android 5.0 और 5.1 पर चलने वाले डिवाइस को अपने सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से हटा दिया है। कंपनी अब कम से कम Android 6.0 Marshmallow या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट कर रही है। अगर आपका फोन अभी Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपके फोन के लिए कोई नया OS अपडेट उपलब्ध है या नहीं। अगर अपडेट मिल जाता है तो फोन को नए Android वर्जन पर अपडेट किया जा सकता है। लेकिन अगर आपके डिवाइस के लिए कोई नया अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए आपको नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है।

अप्रैल में ही दी थी जानकारी

WhatsApp ने पुराने Android डिवाइस से सपोर्ट हटाने की जानकारी इसी साल अप्रैल में दे दी थी। उस समय कंपनी ने साफ किया था कि कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म किया जाएगा। अब 8 सितंबर से यह बदलाव लागू हो गया है। इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो अभी भी पुराने Android वर्जन वाले फोन इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत में भी हैं ऐसे पुराने फोन

भारत समेत कई देशों में आज भी बड़ी संख्या में पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल किए जाते हैं। WABetaInfo के मुताबिक, भारत के अलावा पाकिस्तान और ब्राजील जैसे देशों में भी ऐसे पुराने डिवाइस मौजूद हैं, जिनमें Android 5 या उससे पुराने वर्जन का इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए अगर आपके घर में भी कोई पुराना फोन WhatsApp के लिए इस्तेमाल हो रहा है, तो उसका Android वर्जन जरूर चेक कर लें।

ये भी पढ़ें:  

आखिर WhatsApp पुराने Android फोन का सपोर्ट क्यों बंद करता है?

WhatsApp समयसमय पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट जारी करता है। इन फीचर्स को चलाने के लिए नए Android वर्जन की जरूरत होती है। बहुत पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में नए फीचर्स और सिक्योरिटी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाते। इसी वजह से WhatsApp धीरेधीरे पुराने Android वर्जन का सपोर्ट हटाता रहता है, ताकि ऐप को नए फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी के साथ अपडेट किया जा सके।

ये भी पढ़ें: