Bigg Boss 20 Episode 3: रियलिटी शो के तीसरे एपिसोड में घर का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आया।

कैप्टेंसी टास्क के साथ इस सीजन की पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया भी पूरी हुई। एपिसोड के अंत में इस हफ्ते के लिए कनिका मान, उदिति सिंह, अरिशफा खान और लव गिल नॉमिनेट हुए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि कौन कंटेस्टेंट घर से बाहर होता है। वहीं आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान के बीच उम्र को लेकर हुई टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।
एपिसोड की शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से हुई, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एकएक करके गेम से बाहर होना पड़ा। कनिका मान ने अपनी खास पावर का इस्तेमाल करते हुए काजी तौकीर को टास्क से बाहर कर दिया।
इसके बाद ईशा रिखी, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे समेत कई कंटेस्टेंट्स रेस से बाहर होते गए। आखिर में गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए कैप्टेंसी के मजबूत दावेदार बनकर सामने आए।
हालांकि टास्क को लेकर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, लेकिन इसके बाद घर में हुई बहस ने एपिसोड को दिलचस्प बना दिया।
आम्रपाली और अरिशफा के बीच जमकर बहस
लिविंग एरिया में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने फिल्म ‘राज’ का जिक्र करते हुए कहा कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब घर के कई सदस्य पैदा भी नहीं हुए थे। इस बात पर अरिशफा खान ने नाराजगी जताई और इसे उम्र को लेकर टिप्पणी बताया।
आम्रपाली ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी का मजाक उड़ाना नहीं था, लेकिन बात आगे बढ़ गई। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। माही विज ने भी मामले को शांत करने की कोशिश की।
लाइफलाइन छीनने की एक्टिविटी
इसके बाद बिग बॉस ने गुल्लू, आसिफ खान और यंग डीएसए को एक खास एक्टिविटी दी। इसमें उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करने का मौका मिला। आसिफ ने अरिशफा, गुल्लू ने उदिति सिंह और यंग डीएसए ने कनिका मान को चुना।
रैपर बदशाह से रिश्ते पर बात से ईशा का इनकार
वहीं शो के अंत में ईशा रिखी ने रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया, जिससे उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
ये खबर भी पढ़ें:



