✍️ hellohimachalse@gmail.com📅 September 9, 2026🕐 3 hours ago👁 0 views
मुंबई। साउथ सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने टीजर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रणबाली’ का टीजर 9 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाना है।
राजा के किरदार में नजर आएंगे विजय
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही ‘रणबाली’ एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक दमदार योद्धा के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के एक कम चर्चित अध्याय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।
टीजर में विजय का रौबदार और शाही अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका किरदार अपने लोगों और अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा।
रश्मिका का किरदार भी अहम
फिल्म में रश्मिका मंदाना जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी। विजय और रश्मिका की जोड़ी इससे पहले भी दर्शकों को पसंद आ चुकी है और ‘रणबाली’ में दोनों की केमिस्ट्री को लेकर भी काफी उत्सुकता है।
फिल्म में अर्नोल्ड वॉस्लू समेत कई कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं, जबकि संगीत अजयअतुल का है।
16 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘रणबाली’ को लेकर मेकर्स ने इसे बड़े स्तर पर तैयार किया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार फिल्म 16 अक्टूबर 2026, यानी दशहरा के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टीजर रिलीज के साथ अब फैंस को फिल्म की कहानी, विजय के किरदार और रश्मिका के रोल की और झलक मिलने की उम्मीद है।