
बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मुकेश पासवान नामक युवक का दावा है कि पिछले 15 दिनों से वह सपने में एक सांप को दूध और लावा मांगते देख रहा था। युवक ने इस सपना को सच मान लिया और वास्तविक रूप में सांप को दूध पिलाने गया। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया।
डसने के बाद मुकेश ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे अस्पताल पहुंच गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई और उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं और ऐसे अंधविश्वास पर भरोसा न करने की सलाह दे रहे हैं। मुकेश के अस्पताल जाने के साथ ही डॉक्टरों ने सही समय पर उपचार का महत्व बताया।



