प्रिंसिपल ने छात्रा को मुर्गा बनाया तो पिता ने कर दी पिटाई, स्टाफ के सामने जमकर थप्पड़ बरसाए, शर्ट फाड़ी, स्कूल में की तोड़कर | Gorakhpur Principal News: When the principal made the student stand like a rooster, the father beat her, slapped her in front of the staff, tore her shirt, and broke the school rules.

Gorakhpur Principal News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले प्रिंसिपल की पिटाई का मामला का मामला सामने आया है. स्कूल देरी से पहुंचने पर प्रिंसिपल ने कक्षा-6 की छात्रा को मुर्गा बनाया तो आक्रोशित पिता ने उसकी पिटाई कर दी. छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल को थप्पड़ मारे, शर्ट फाड़ दी और धमकी दी.

क्या है पूरा मामला

मामला जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर गोला क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे का है. 1 सितंबर को यह घटना हुई है. स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने छात्रा के पिता दिलीप कुमार के खिलाफ थाने में ल में तोड़फोड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है.

प्रिंसिपल ने छात्रा को बनाया मुर्गा

जानकारी के अनुसार, छात्रा स्कूल में कक्षा-6 में पढ़ती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 1 सितंबर की सुबह कक्षा-6 की छात्रा स्कूल देर से पहुंची थी. जिसके बाद प्रिंसिपल ने स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रार्थना सभा में देर से पहुंचने वाले सभी छात्रों को दंडित किया गया. छात्रा को भी सजा दी गयी. उसे भी मुर्गा बनावाया गया.

गुस्से में पिता ने छात्रा की कर दी पिटाई

शाम को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा घर गई और पिता दिलीप कुमार को यह बात बता दी. इससे पिता को गुस्सा आ गया और वो तुरंत स्कूल पहुंच गया. वो छात्रा को सजा देने को लेकर प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार बहस करने लगे. प्रिंसिपल ने दिलीप को समझाने की कोशिश की.

दोनों के विवाद बढ़ गया जिसके बाद छात्रा के पिता ने स्कूल के स्टाफ के सामने प्रिंसिपल को पीटा. शर्ट फाड़ी और थप्पड मारे. इतना ही नहीं स्कूल में तोड़फोड़ की. किसी तरह स्कूल के अन्य स्टाफ ने उसे रोका और प्रिंसिपल को बचाया.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शिकायत के बाद से वो फरार है. उसकी तलाश की का रही है.