Featured Image

महाराष्ट्र के पुणे जिले में शर्मनाक खबर सामने आई है, यहां जमीन बेचने से नाराज दो भाइयों ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग माता-पिता को सरेआम सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा। वे जमीन बेचे जाने से नाराज थे, राहगीरों ने जब देखा तो उन्होंने माता-पिता को कलियुगी बेटों से बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका भी पारा हाई हो सकता है। यह वीडियो वीभत्स है इसलिए हमारी सलाह है कि कमजोर दिलवाले इसे न देखें।

घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी, पुलिस के अनुसार यह घटना 30 अगस्त की शाम इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में हुई। इंदापुर निवासी 65 साल के किसान तुकाराम राउत की शिकायत के अनुसार, वह और उनकी बीमार पत्नी टहलने के लिए निकले थे तभी उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में अलग रहते हैं, घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पुणे में बेटों ने माता-पिता को सड़क पर पीटा

शिकायत में कहा गया है कि दोनों बेटों ने अपनी मां अंजना के नाम पर मौजूद जमीन बेचने को लेकर सवाल-जवाब किया और इसके बाद डंडे से दंपति की कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस के मुताबिक, हमले में तुकाराम राउत की पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के हाथ की कलाई और कमर में चोट लगी।

रिच डैड पुअर डैड से अमीरी सिखाने वाले लेखक खुद 1.2 बिलियन डॉलर कर्ज में हैं, बोले- ‘मैं डूबा तो बैंक डूबेगा’, सुनकर चौंके लोग

जान से मारने की धमकी भी दी

आरोप है कि दोनों बेटों ने दंपति के साथ गाली-गलौज भी की और धमकी दी कि अगर जमीन का सौदा रद्द नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सूचना के बाद दंपति को इलाज के लिए इंदापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। इंदापुर थाने में दोनों बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कोई कमी नहीं’, कैमरे पर Self Driving Car दिखा रहा था शख्स, सीधे पुलिस वैन में घुस गई; VIDEO वायरल

वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि ऐसे बेटों को जेल होनी चाहिए। शर्म नहीं आती कि जिन माता-पिता ने जीवन दिया उनके साथ ये ऐसा सलूक कर रहे हैं। कई का कहना है कि कर्मा लौटकर आएगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि इन कलियुगी बेटों को देखिए, इन्हें क्या सजा मिलनी चाहिए। बुजुर्ग पिता औऱ बीमार मां के साथ ऐसी हरकत करने पर इन्हें जेल हो जाना चाहिए। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में सैलाब सब बहा ले गया, ये छोटा सा हरा घर मजबूती से खड़ा रहा! Architecture Presentation ने बताई वजह

Nepal Flood Green House Viral Video: Nepal Flood Viral Video: नेपाल बाढ़ में सारे मकान बह गए लेकिन चारों तरफ सैलाब से घिरा हरे रंग का 2 मंजिला घर टिका रहा, बालकनी में फंसा परिवार सुरक्षित बच गया, Architecture Presentation के मुताबिक RCC फ्रेम और स्टील रिबार ने घर को बचा लिया। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यहां देखिए वीडियो-