Featured Image

सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हंगामा मचा दिया है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी को किराए पर देने की बात कर रहा है। इस वीडियो में वह शख्स कह रहा है कि वह अपनी पत्नी के खर्चे नहीं उठा पा रहा है, इसलिए पत्नी किराए पर दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पति ने उड़ाई शादी जैसे रिश्ते की धज्जियां

आज के शहरों में कुछ अमीर परिवारों के बीच ‘वाइफ स्वैपिंग’ जैसे ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं, जिसमें पत्नियों की अदला-बदली की जाती है। कुछ लोग अपनी सेक्स लाइफ में नएपन के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन भारत में ये प्रचलन बहुत कम है और समाज इसे स्वीकार नहीं करता। हमारे यहां तो शादी को जन्म-जन्म का बंधन माना जाता है, जिसमें पति-पत्नी सात फेरे लेकर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के पवित्र सूत्र में बंधते हैं। ऐसे में किसी की पत्नी को किराए पर देने जैसी बात पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

क्या बोले यूजर्स?

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने तीखे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह पति नहीं, दलाल है।” वहीं दूसरे ने कहा, “फोटो भेजो, डील पक्की करते हैं।” एक अन्य यूजर ने पूछा, “यह कैसी संस्कृति है? कहते हैं पल्लू से चेहरा ढककर इज्जत बचानी चाहिए, और यहां यह उसे किराए पर दे रहा है।” एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी, “घोर कलयुग है, कुछ भी हो सकता है।”

वहीं, एक यूजर ने सलाह दी, “शायद वह खुद को किराए पर दे रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसी हालत में पत्नी को उसे छोड़ देना चाहिए या घर से बाहर निकाल देना चाहिए।”