
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवती ने फिल्म शोले की याद दिला दी। यहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर पुलिस को धमकी दी। प्रेमिका द्वारा जेल में बंद प्रेमी को रिहा कराने की इस जिद ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
प्रेमी को जेल से रिहा कराने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका
यह घटना भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव की है। जब प्रेमिका अपने प्रेमी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास कर रही थी, तो उसने अपने जज़्बे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने बिना डर के मोबाइल टावर पर चढ़ने का फैसला किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी को वापस लाने के लिए धमकी दे रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम के @lndiawire हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला को ऊंचे टावर पर खड़ा होकर प्रदर्शन करते देखा जा सकता है, जबकि नीचे बड़ी संख्या में लोग इस नाटकीय दृश्य को देख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “बिहार के गोपालगंज जिले के बनकाटा गांव में एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गई और उसे वापस लाने तक नीचे नहीं उतरने का फैसला किया। बाद में पुलिस ने प्रेमी को मौके पर लाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए। यह दृश्य देख ग्रामीण हैरान रह गए, क्योंकि यह प्रेम का एक नया ही रूप था।”
पुलिस ने समझा-बुझाकर युवती को नीचे उतरवाया
पुलिस ने तत्काल ही स्थिति को संभाला और युवती को समझाने-बुझाने में लगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आखिरकार, प्रेमी को पुलिस ने मौके पर ही पेश किया, और स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से हल कर लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का प्रदर्शन आमतौर पर फिल्मी दृश्यों में देखा जाता है, लेकिन यह घटना पूरी तरह हकीकत है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहें प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे प्रेम का अनूठा रूप माना, तो कुछ ने इसे खतरनाक और जोखिम भरा प्रदर्शन करार दिया।
एक यूजर ने कहा, “आशिकी जो न कराए।” दूसरे ने लिखा, “तुमने वो प्यार हासिल कर लिया है जिसे पाने का सपना हर कोई देखता है।” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “बिहारी लोग जब प्यार या वफादारी की बात आती है तो कुछ भी कर गुजरते हैं।” दूसरी प्रतिक्रिया में कहा गया, “प्यार और युद्ध में सब जायज़ है।” वहीं, कुछ यूजर्स ने मज़ाक में कहा, “अब दोनों जेल में खुश रहेंगे।” और “जेल एक प्रेमकथा” जैसे कमेंट भी देखने को मिले।



