संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। पहले खबर थी कि फिल्म का टीजर 28 सितंबर को रणबीर कपूर के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब इस प्लान में बदलाव की बात सामने आ रही है।

रणबीर के जन्मदिन पर मिलेगा खास सरप्राइज
नए अपडेट के मुताबिक, मेकर्स 28 सितंबर को ‘लव एंड वॉर’ का टीजर रिलीज करने के बजाय रणबीर के लिए कोई और खास सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के साथ थिएटर में दिखाया जा सकता है।
‘रामायण’ दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स को लगता है कि ‘लव एंड वॉर’ की पहली झलक को ‘रामायण’ के साथ दिखाने से इसे बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाया जा सकेगा।
थिएटर में रिलीज होगा ‘लव एंड वॉर’ का टीजर?
बताया जा रहा है कि 28 सितंबर को टीजर रिलीज करना मुश्किल है, क्योंकि ‘लव एंड वॉर’ की फाइनल शूटिंग सितंबर के पहले हफ्ते में ही पूरी हुई है। ऐसे में संजय लीला भंसाली अब टीजर को सीधे ऑनलाइन रिलीज करने के बजाय थिएटर में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।
‘मिड डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फिल्मों में रणबीर कपूर की मौजूदगी इस प्लान की सबसे बड़ी वजह हो सकती है। ‘रामायण’ के साथ ‘लव एंड वॉर’ का टीजर दिखाने से दोनों फिल्मों को एकदूसरे का फायदा मिल सकता है।
‘लव एंड वॉर’ में फिर साथ दिखेंगे रणबीरआलिया
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ अपनी स्टार कास्ट की वजह से अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टीजर नवंबर 2026 में और ट्रेलर दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ‘लव एंड वॉर’ जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।



