: कांग्रेस के अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता असीम वकार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय मस्जिद पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करने प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे थे। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से ही गिरफ्तारी हुई।

5 सितंबर को सहारनपुर में तोड़ी गई थी मस्जिद
सहारनपुर में 5 सितंबर को मस्जिद को बुलडोजर से तोड़ा गया था। यूपी कांग्रेस प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध कर रही है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपने प्रतिनिधिमंडल इसलिए सहारनपुर जा रहे थे। आपको बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी करके आपत्ति जताई है।
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने आदेश में ये माना था कि मस्जिद का ढांचा सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कोर्ट ने इसे हटाने का आदेश दिया था। मस्जिद प्रबंधन ने जिला कोर्ट में अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद मस्जिद गिराने की कार्रवाई की गई।



