: के सत्य निकेतन इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग पीजी की तरह इस्तेमाल की जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब हादसा ) हुआ तो पीजी में कई स्टूडेंट्स मौजूद थे। अब तक 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। 1 की मौत हो गई। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

DU South Campus हादसे का दर्दनाक Video Viral, फावड़े से मलबा हटाकर छात्रों को बचाते दिखे लोग

दिल्ली यूनिवर्सिटी के South Campus के पास सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद का एक दर्दनाक Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग… pic.twitter.com/HuKNgXh38J

— Bansal News Official September 6, 2026

मलबे के अंदर से फोन कर रहे स्टूडेंट्स

बिल्डिंग गिरने से कई लोग और स्टूडेंट्स मलबे के अंदर दब गए। वे मलबे के अंदर से फोन कर रहे हैं और मदद मांग रहे हैं। मौके पर पुलिसप्रशासन और NDRF की टीम लोगों को बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं। बुलडोजर से मलबा हटाया जा रहा है।

PG का नाम हॉस्टल डेज

बिल्डिंग में जो PG था उसका नाम हॉस्टल डेज था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रविवार की छुट्टी होने से ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने कमरे में थे। बिल्डिंग गिरने के करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थीं।

बिल्डिंग गिरने की संभावित वजह

बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। खुदाई से नींव पर दबाव पड़ा और बिल्डिंग गिर गई।

पिलर कमजोर हो गए थे, इसलिए बिल्डिंग गिर गई।

बिल्डिंग की नींव पहले से कमजोर थी। निर्माण के दौरान अतिरिक्त दबाव पड़ने से बिल्डिंग गिर गई।

हादसे पर गृह मंत्री ने दुख जताया

पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। हादसे की खबर सुनते ही गोवा में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम रुकवा दिया।

ये खबर भी पढ़ें: