Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। बिल्डिंग पीजी की तरह इस्तेमाल की जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब हादसा हुआ तो पीजी में कई स्टूडेंट्स मौजूद थे। अब तक 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मलबे के अंदर से फोन कर रहे स्टूडेंट्स

बिल्डिंग गिरने से कई लोग और स्टूडेंट्स मलबे के अंदर दब गए। वे मलबे के अंदर से फोन कर रहे हैं और मदद मांग रहे हैं। मौके पर पुलिसप्रशासन और NDRF की टीम लोगों को बचाने की जद्दोजहद कर रही हैं।