: बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से बड़ी मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में तबाही लाने वाली बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा ) घोषित करे और इससे निपटने के लिए बिहार को 5 हजार करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता दे।

19 जिले बाढ़ की चपेट में

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि बिहार का करीब 76 फीसदी हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हो गया है। राज्य के 19 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और 20 लाख से अधिक लोग आपदा में फंसे हुए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के मवेशी पानी में डूबकर बह गए हैं।

तेजस्वी के मुताबिक, बाढ़ से सार्वजनिक ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है और हजारों करोड़ रुपये की जानमाल की क्षति हुई है।

 

बिहार सरकार पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बाढ़ पीड़ितों की मदद में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को राहत पहुंचाने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार से राहत एवं बचाव कार्य तेज करने की मांग की।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स की मदद मांगी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए सेना की मदद ली जानी चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स लगाने की मांग की, ताकि लोगों तक जरूरी सामग्री पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि दीयर के इलाके पूरी तरह से डूब गए हैं और वहां के लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने की जरूरत है।

PM मोदी से बिहार दौरे की अपील

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अविलंब बिहार का दौरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं बाढ़ की स्थिति का आकलन करें और प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को बिहार में बाढ़ की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना चाहिए।