: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला डोमिंग्वेज ने का ताज अपने नाम किया। 5 सितंबर, शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में ग्रैंड फिनाले हुआ। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस दूसरे और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे नंबर पर रहीं। भारत की टॉप20 तक नहीं पहुंच सकीं। वे टॉप40 के बाद बाहर हो गईं।

मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल#MissWorld2026 #JoheirryMola #DominicanRepublic #NikitaPorwal #MissWorld pic.twitter.com/Ch1SnokqDY
— Bansal News Official September 5, 2026
ओपल सुचाता चुआंगश्री ने जोहेरी को पहनाया ताज
मिस वर्ल्ड 2026 को मिस वर्ल्ड 2025 रहीं ओपल सुचाता चुआंगश्री ने ताज पहनाया। अगले साल का आयोजन तंजानिया में होगा।
टॉप20 में जगह नहीं बना सकीं निकिता पोरवाल
मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल टॉप40 में तो पहुंचीं, लेकिन टॉप20 में जगह नहीं बना सकीं। टॉप40 के बाद वे बाहर हो गईं।
ओपल सुचाता चुआंगश्री बनी थीं मिस वर्ल्ड 2025
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित हुआ था। प्रतियोगिता में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज जीता था। इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनरअप, पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनरअप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनरअप रही थीं।
टॉप20 में पहुंची थीं भारत की नंदिनी गुप्ता
मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व नंदिनी गुप्ता ने किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप20 तक जगह बनाई थी, लेकिन टॉप8 में प्रवेश नहीं कर सकीं। हालांकि, नंदिनी ने टॉप मॉडल का खिताब अपने नाम किया था।
ये खबर भी पढ़ें:



