
Lalitpur Crime News: 31 अगस्त 2026, उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जखौरा इलाके में देवर भाभी की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया. दोनों की लाश पुराने मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिली है. दोनों दो दिन से लापता थे और अब एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके दोनों के शव बरामद हुए हैं.
क्या है पूरा मामला
मामला जखौरा थाना क्षेत्र के थानवरा गांव का है. मृतकों की पहचान सोमवती उर्फ छाया (27 साल) और देवर की महेन्द्र (26 साल) के रूप में हुई है. दोनों हो दो दिन से लापता थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब दोनों की लाश पुराने मकान में फांसी के फंदे लटकी हुई मिली है.
जानकारी के मुताबिक़, करीब सात साल पहले सोमवती की शादी बाबूलाल से हुई थी. वह भोपाल में अपने पति के साथ रहती थी. शादी को छह साल होने के बाद भी दोनों की संतान नहीं हुई थी. जबकि महेन्द्र की शादी लगभग छह वर्ष पहले हुई थी. उसकी तीन छोटी बेटियां हैं.
सोमवती और महेन्द्र का चल रहा था अफेयर
सोमवती और महेन्द्र रिश्ते में देवर भाभी लगते थे. सोमवती महेन्द्र के सगे मामा की बहू लगती थी. रिश्तेदारी के चलते दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे. धीरे धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. 29 अगस्त को महेंद्र अपने घर से निकल गया था और इसके बाद वापस लौटकर नहीं आया.
दो दिन से घर लापता थे दोनों
दूसरी तरफ सोमवती भी घर से गायब हो गयी थी. दोनों के परिजन ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की थी पर कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद पति बाबूलाल ने 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बागसेवनिया थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
एक ही दुपट्टे से लटकी मिली दोनों की लाश
इसी बीच सोमवार सुबह करीब 9 बजे भाभी और देवर दोनों की लाश एक पुराने मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. दोनों एक ही दुपट्टे से लटके हुए थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गयी. दोनों के लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया गया है. प्राथमिक जांच में लव अफेयर में आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. हालाँकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.



