
Saharanpur Crime News: 24 अगस्त 2026, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रेमी ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बहाने प्रेमिका को जंगल बुलाया. जहाँ उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. लोहे के रॉड से वारकर मार डाला.
क्या है पूरा मामला
मामला जिले के के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के नांगल अहीर गांव का है. 14 अगस्त को नांगल अहीर के जंगल में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी. जिसकी पहचान खेड़ा मवी खुर्द निवासी वाजिद की पत्नी इमराना के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या का खुलासा कर लिया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि इमराना के प्रेमी शमशाद जोगी ने की थी.
मृतका का आरोपी से था अफेयर
जानकारी के मुताबिक़, इमराना छुटमलपुर स्थित एक दवा कंपनी में काम करती थी. इमराना शादीशुदा थी और उसकी एक विवाह के उम्र की बेटी भी थी. इमराना का 7-8 महीने से पड़ोस में रहने वाले शमशाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शमशाद कई बार उसे बाइक से नौकरी पर छोड़ने और वापस लेने जाता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी और दोनों का अफेयर शरू हो गया.
इमराना दुष्कर्म के केस में फंसाने की देती थी धमकी
आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया, इमराना की बेटी आफरीन की शादी की बात चल रही थी. जिसके लिए शमशाद से पैसे मांग रही थी. उसका कुछ समय से केसर नाम के व्यक्ति से अफेयर चल रहा था. जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था. मना करने के बाद भी युवक से बात करती थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं इमराना लगातार उसे धमकी देती थी कि उस पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देगी. इस बात को लेकर वह काफी परेशान रहने लगा था.
शारीरिक संबंध बनाने के बहाने मर्डर
इसी को लेकर उसने इमराना की हत्या की साजिश रची. प्लान के तहत 13 अगस्त को इमराना को शारीरिक संबंध बनाने और पैसे देने का बहाना बनाकर मेडिकल से गागलहेड़ी जंगल ले गया. जंगल में शमशाद ने इमराना से कपड़े उतारने को कहा. जैसे ही वह कपड़े उतारने लगी उसने लोहे के रॉड से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार दिया. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी.
CCTV फुटेज से सारा राज खुल गया
वारदात के बाद वो मृतका के परिवार वालों के साथ उसे ढूंढने का नाटक करने लगा ताकि किसी को शक न हो. लेकिन CCTV कैमरों की फुटेज से सारा राज खुल गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.



