Movie Bold Scenes Viral: ‘’ की कहानी इस बार बड़े पर्दे पर लौटी है और आते ही फिर से भौकाल मचा दिया है। 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में सत्ता, बदले और रिश्तों की पुरानी जंग के साथ ऐसा मसाला देखने को मिल रहा है, जिसकी सोशल मीडिया   पर जमकर चर्चा हो रही है। खासतौर पर मुन्ना त्रिपाठी और बीना त्रिपाठी के बीच दिखाए गए इंटीमेट और बोल्ड सीन्स ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।

बड़े पर्दे पर लौटा मुन्ना भैया का जलवा

दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार मुन्ना त्रिपाठी के रूप में नजर आए हैं। वहीं रसिका दुग्गल ने बीना त्रिपाठी यानी बीना भाभी का किरदार दोबारा संभाला है। सीरीज में दोनों के बीच का रिश्ता पहले ही दर्शकों के लिए काफी चर्चित रहा है। अब फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों के कई सीन चर्चा में हैं और फैन्स अपनेअपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

‘A’ सर्टिफिकेट के बावजूद बरकरार रहा डार्क अंदाज

#Mirzapurthemovie The Hottest scene 98 99 400 🔥🔥

Munna bhaiya You Rock 🔥

Mirzapur The Movie the 4th blockbuster of the year 🔥🔥#Mirzapur #DivyennduSharma https://t.co/fiYLv9aghm pic.twitter.com/xLI4myctsm

— Deva deol September 4, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 35 सेकंड के इंटीमेट सीन्स हटाने, चार जगह गालियों को म्यूट करने और छह जगह अपशब्दों में बदलाव करने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद फिल्म का डार्क और मैच्योर टोन बरकरार है। यही कारण है कि रिलीज के साथ ही फिल्म के कई हिस्से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

मुन्ना भैया का दिखा अलग अंदाज

This scene from #MirzapurTheMovie between Meena Bhabhi & Bauji had the entire theatre SHOOK!🔥

One of the boldest & most unexpected moments whistles went CRAZY! 🔥

Mirzapur The Movie GOING TO BE A HUGE BLOCKBUSTER! 🔥 pic.twitter.com/olNlYUENuJ

— Rahul Gupta September 4, 2026

मुन्ना त्रिपाठी के किरदार को अब तक दर्शकों ने गुस्सैल, सनकी और दबंग अंदाज में खूब पसंद किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन फिल्म में उनका रोमांटिक और इंटीमेट पक्ष भी देखने को मिल रहा है। दिव्येंदु शर्मा ने एक बार फिर अपने किरदार में ऐसा जादू दिखाया है कि स्क्रीन पर आते ही मुन्ना भैया वाला पुराना चार्म वापस महसूस होने लगता है। दूसरी ओर, रसिका दुग्गल भी बीना भाभी के किरदार में अपने पुराने अंदाज को बरकरार रखती हैं।

सोशल मीडिया पर फैन्स बोले ‘मुन्ना भैया ने तो गदर कर दिया!’

Munna Bhaiya’s Swag 🔥

Watched the Mirzapur movie today, and honestly, I had a blast

Seeing Munna Bhaiya instantly brought back the old Mirzapur vibes. His acting, his attitude, and that horse…everything was just amazing😂

After watching the movie, only one thing came from… pic.twitter.com/TOH5na7WV0

— Cinema Gossip September 4, 2026

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। किसी ने मुन्ना भैया के अंदाज की तारीफ की तो किसी ने बीना भाभी और मुन्ना की केमिस्ट्री को लेकर मजेदार कमेंट किए। फैन्स के बीच ‘मुन्ना भैया गजब कर दिया’, ‘बीना भाभी और मुन्ना भैया छा गए’ और ‘मुन्ना भैया का अलग ही जलवा है’ जैसे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

सत्ता की जंग में फिर आमनेसामने पुराने चेहरे

फिल्म की कहानी सिर्फ बोल्ड सीन्स तक सीमित नहीं है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना और गोलू गुप्ता जैसे किरदार एक बार फिर सत्ता और वर्चस्व की लड़ाई में उलझते नजर आते हैं। पुरानी दुश्मनी, परिवार के रिश्ते और सत्ता हासिल करने की भूख कहानी को आगे बढ़ाती है। वहीं बीना भाभी भी इस पूरे पावर गेम में अपनी चालें चलती दिखाई देती हैं। यानी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में वही पुराना भौकाल है, लेकिन इस बार दांव बड़ा है और मैदान है सिनेमाघर।

ये भी पढ़ें: