नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के IPO का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है. बाजार नियामक SEBI ने शुक्रवार को NSE के IPO से जुड़े ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है. SEBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह मंजूरी NSE के पब्लिक इश्यू की दिशा में एक बड़ा कदम है.

NSE का यह IPO करीब ₹30,000 करोड़ का हो सकता है. अगर यह इश्यू इसी साइज में आता है, तो यह भारत के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लंबे समय से निवेशकों और शेयर बाजार से जुड़े लोगों की नजर NSE के IPO पर बनी हुई है. NSE ने इस साल जून में IPO के लिए अपना ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट SEBI के पास जमा किया था. इसके बाद कंपनी इस बड़े इश्यू की तैयारी में जुटी थी. NSE ने संभावित निवेशकों से मिलने और IPO को लेकर रोडशो की तैयारी भी शुरू कर दी थी.
दूसरी ओर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम, डिजिटल और टेक्नोलॉजी कंपनी, जियो प्लेटफॉर्म्स अपना लगभग 4 अरब डॉलर का IPO अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है.



