माना जाता है कि श्री कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे और उनका जन्मोत्सव को भारत में जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था. अत्याचारी राजा कंश ने उस दौरान अपनी बहन देवकी और उनके पति वासुदेव को कारगर में कैद किया हुआ था. इसी कारगर में श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया. इसलिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस मौके पर मंदिर और झांकियों को सजाया जाता है.

घरों में लोग विशेष पूजा करते हैं और कई जगहों पर तो दहीहांडी के इवेंट्स भी ऑर्गेनाइज किए जाते हैं. धार्मिक नजरिए से देखें तो जन्माष्टमी का संदेश धर्म की स्थापना, अधर्म पर धर्म की जीत और भगवान के प्रति भक्ति से जुड़ा माना जाता है. वैसे जन्माष्टमी पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं. ये रहे जन्माष्टमी के बेस्ट कोट्स, शायरी और शुभकामना संदेश…
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं । Shir Krishna Janmashtami Shubhkamnayein
मुरली की धुन में मिले सुकून, राधा के प्रेम सा मिले जुनून, कान्हा की कृपा से हर दिन आपका खुशियों से भरा हो।। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर वासुदेव आपके जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आएं. आपको जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!
नंदलाल की कृपा आपके जीवन पर हमेशा बनी रहे और आपके घरआंगन में खुशियों का वास हो। हरे रामा, हरे कृष्णा!! हैप्पी जन्माष्टमी 2026!!
कान्हा के जन्म का यह पावन पर्व आपकी जिंदगी में नई उम्मीद, सकारात्मकता और खुशियों की सौगात लेकर आए।। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई!!
जन्माष्टमी इस त्योहार पर बस यही कामना है कि श्री कृष्ण आपके जीवन से सभी चिंताएं दूर करें और आपको सुख, स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें। शुभ जन्माष्टमी!!
हे माखन चुराने वाले कान्हा, आज हमारी चिंताएं भी चुरा लो, मन में प्रेम और जीवन में खुशियां भर दो। जय श्री कृष्ण! जय श्री राधे!!
रिश्तों में राधाकृष्ण सा प्रेम हो, मन में वृंदावन सा सुकून हो, और जीवन में कान्हा का आशीर्वाद हो। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!!
कृष्ण नाम में ही वो शक्ति है, जो टूटे मन को भी संभाल लेती है, हे वासुदेव… हर इंसान पर आपकी कृपा बनी रहे।। राधेराधे!!
न धन की चाह, न दौलत का अभिमान, बस दिल में बसा रहे कान्हा का नाम, कृष्ण की कृपा से आए खुशियों की बहार, आपको मुबारक हो जन्माष्टमी का त्योहार!!
राधा के प्रेम की मिठास मिले, कृष्ण की बांसुरी का एहसास मिले, आपके जीवन में हर दिन खुशियों का वास हो।। जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं!!



