टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी Curvv Series X रेंज को लॉन्च कर दिया है. नई रेंज में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वाली कूपेSUV शामिल हैं. कंपनी ने इस बार सिर्फ फीचर्स नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि केबिन में भी कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. नई Tata Curvv Series X की शुरुआती कीमत Smart X वैरिएंट के लिए करीब ₹10 लाख रखी गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, इसका सबसे महंगा मॉडल Accomplished X+ DARK डीजल ऑटोमैटिक है, जिसकी कीमत ₹18.99 लाख तक जाती है.

6 ट्रिम्स में मिलेगी नई Curvv
को कंपनी ने कुल छह मुख्य ट्रिम्स में पेश किया है. इनमें Smart X, Pure X, Pure X+, Creative X+, Accomplished X और Accomplished X+ शामिल हैं.इनमें से कुछ ट्रिम्स को Dark Edition के साथ भी खरीदा जा सकता है.
डिजाइन की बात करें तो Curvv का पहले वाला कूपे जैसा लुक बरकरार रखा गया है. इसमें फ्लशफिटिंग डोर हैंडल, रियर स्पॉइलर, शार्कफिन एंटीना और ऑलLED लाइटिंग जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं. हालांकि, पूरी रेंज में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं.
Pure X में मिलते हैं ये फीचर्स
Pure X वैरिएंट में 17इंच व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें इल्यूमिनेटेड फोरस्पोक स्टीयरिंग व्हील और 10.25इंच Harman इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है.
फोन कनेक्ट करने के लिए वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट है. साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियरव्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और पुशबटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
कनेक्टेड फीचर्स की बात करें तो इसमें WiFi सपोर्ट और GPS मिलता है. आगे और पीछे USB चार्जिंग पोर्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Eco, City और Sport ड्राइव मोड भी मिलते हैं.
सेफ्टी पर भी दिया गया ध्यान
Curvv Series X में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं. SUV में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिलहोल्ड कंट्रोल, ABS और EBD शामिल हैं. इसके अलावा सभी यात्रियों के लिए थ्रीपॉइंट सीटबेल्ट भी दिए गए हैं.
Creative X+ में 360 डिग्री कैमरा और सनरूफ
अगर आप ज्यादा फीचर्स वाला वैरिएंट चाहते हैं, तो Creative X+ में कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं.इसमें पैनोरमिक सनरूफ और 18इंच व्हील्स दिए गए हैं.इस वैरिएंट में ब्लाइंडस्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360डिग्री कैमरा भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक Pure X+ और Creative X+ इस पूरी रेंज में बेहतर वैल्यू देने वाले विकल्प हो सकते हैं.
टॉप मॉडल में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Curvv Series X के टॉप Accomplished X+ वैरिएंट में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है. इसमें 18इंच डायमंडकट अलॉय व्हील्स और Oyster White केबिन थीम दी गई है.सीटों पर BeneckeCalico अपहोल्स्ट्री मिलती है. आगे की सीटों में वेंटिलेशन और ड्राइवर के लिए 6वे पावर एडजस्टमेंट दिया गया है.
इसके अलावा SUV में AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, बड़ा 12.3इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 360डिग्री 3D सराउंडव्यू कैमरा मिलता है. सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS भी दिया गया है.
पीछे बैठने वालों को भी ज्यादा जगह
Tata ने नई Curvv के केबिन में पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम पर भी ध्यान दिया है. कंपनी ने आगे की सीटों के बैकरेस्ट को स्लिम बनाया है, जिससे पीछे बैठने वालों के लिए ज्यादा लेगरूम और जगह मिल सके. इसके अलावा रियर बेंच की पोजीशन में भी बदलाव किया गया है. इसका मकसद पीछे बैठने वाले यात्रियों को पहले से बेहतर स्पेस देना है.
तीन इंजन का ऑप्शन
Tata Curvv Series X के पेट्रोल और डीजल मॉडल में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इनमें 1.2लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5लीटर डीजल इंजन शामिल हैं.ट्रांसमिशन के लिए 6स्पीड मैनुअल और 7स्पीड DCT का विकल्प दिया गया है.
1.2L टर्बो पेट्रोल
इस इंजन से 118bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क मिलता है. यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें रोजाना शहर में सामान्य ड्राइविंग के लिए पेट्रोल SUV चाहिए.
1.2L TGDi पेट्रोल
TGDi इंजन थोड़ा ज्यादा पावरफुल है. यह 123bhp की पावर और 225Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले खरीदार इस इंजन को पसंद कर सकते हैं.
1.5L डीजल
डीजल इंजन 115bhp की पावर और 260Nm का टॉर्क देता है. ज्यादा टॉर्क और अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी के कारण यह इंजन कई ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है.
कीमत और मुकाबला
Tata Curvv Series X को कंपनी ने ऐसे समय में पेश किया है जब SUV बाजार में ग्राहकों के पास पहले से कई ऑप्शन मौजूद हैं. नई रेंज में कंपनी ने अलगअलग बजट के हिसाब से कई वैरिएंट रखे हैं.शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख से होने के साथ टॉप मॉडल ₹18.99 लाख तक जाता है. ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से फीचर और इंजन का चुनाव कर सकते हैं.
नई Curvv Series X में स्टाइलिश कूपे डिजाइन के साथ बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में Tata की यह नई रेंज SUV खरीदने वालों के लिए एक दिलचस्प विकल्प बन सकती है.



