पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह मुश्किलों से घिरी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने टीम में बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया, जिसमें अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक भी शामिल हैं। इसी बीच इमाम को लेकर चोट विवाद ने मामला और गंभीर कर दिया है।

इमाम पर आरोप है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान लगी चोट को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। अब पीसीबी इस पूरे मामले की हाईलेवल जांच कराने की तैयारी में है। अगर जांच में इमाम दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक से दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हालांकि, अभी यह अंतिम फैसला नहीं है और जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
लॉर्ड्स टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि इमाम फंस गए?
इमाम उल हक को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के पहले दिन पिंडली में चोट लगी थी। इसके बाद वह पाकिस्तान की पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। पाकिस्तान को इस मुकाबले में 194 रन से हार मिली और टीम ने सीरीज भी 02 से गंवा दी। मामला तब गरमा गया जब इमाम को टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते देखा गया।
उनकी चोट की गंभीरता को लेकर सवाल उठने लगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब इस मामले की जांच कराने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में अगर यह साबित होता है कि इमाम ने चोट को लेकर मेडिकल टीम को गुमराह किया या जानबूझकर गलत जानकारी दी, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। कुछ पाकिस्तानी सूत्रों ने एक से दो साल के बैन की संभावना जताई है।
मोहम्मद रिजवान के पाकिस्तान करियर पर भी संकट
मोहम्मद रिजवान के लिए भी मौजूदा हालात चिंता बढ़ाने वाले हैं। वह उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इंग्लैंड दौरे से वापस भेज दिया गया है। पाकिस्तान बोर्ड ने टीम के प्रदर्शन और टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद यह बड़ा फैसला लिया।
रिजवान के प्रदर्शन के अलावा उनकी अनुशासन संबंधी स्थिति को लेकर भी बोर्ड की चिंता सामने आई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बोर्ड आने वाले दिनों में उनसे पूछताछ कर सकता है और फिलहाल उन्हें पाकिस्तान की किसी टीम में शामिल किए जाने की संभावना कम है।
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव का दौर
इंग्लैंड के खिलाफ 02 से पिछड़ने के बाद पीसीबी ने सिर्फ खिलाड़ियों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया। मुख्य कोच सरफराज अहमद को हटाकर माइक हेसन को अंतरिम जिम्मेदारी दी गई है। तीसरे टेस्ट से पहले टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
अब सभी की नजर इमाम उल हक की जांच पर है। अगर आरोप साबित होते हैं तो उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबे समय के लिए रुक सकता है। वहीं मोहम्मद रिजवान के लिए भी पाकिस्तान टीम में वापसी आसान नहीं रहने वाली है।
READ ALSO :



