
Bangladesh Squad Asian Games 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार यानी 2 सितंबर को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी लिटन दास को सौंपी गई है, जबकि टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो की भी T20I टीम में वापसी हुई है। शान्तो करीब एक साल बाद इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।
लिटन दास चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब उनकी वापसी के साथ ही उन्हें दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, तौहीद हृदोय को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हृदोय ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की कप्तानी की थी।
लिटन दास की वापसी का असर विकेटकीपरबल्लेबाज नुरुल हसन पर पड़ा है और उन्हें एशियन गेम्स की टीम में जगह नहीं मिली। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में भी कुछ बड़े नाम गायब हैं। तस्कीन अहमद और नाहिद राणा इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।



