Kieron Pollard Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मुकाबला गुरुवार, 03 सितंबर को Trinbago Knight Riders और Antigua and Barbuda Falcons के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में TKR के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड इतिहास रचकर एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड बना सकते हैं।

टी20 में 15000 रन: 39 वर्षीय कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के एक माहिर खिलाड़ी हैं जो कि दुनियाभर में टी20 लीग खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 751 टी20 मैचों में 14,933 रन और 341 विकेट लेने का कारनामा किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खास बात ये है कि वो फटाफट फॉर्मेट में अपने 15000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।

पोलार्ड CPL 2026 के 24वें मुकाबले में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ बैटिंग करके 67 रन बनाते हैं, तो वो टी20 में 15000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। जान लें कि टी20 के महान खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल और विराट कोहली भी पोलार्ड के करीब नहीं हैं। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 14,562 रन बनाए हैं, वहीं विराट कोहली ने टी20 में अब तक 14,218 रन जोड़े हैं।

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • कीरोन पोलार्ड 751 मैचों की 668 पारियों में 14,933 रन
  • जोस बटलर 526 मैचों की 495 पारियों में 14,890 रन
  • क्रिस गेल 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
  • एलेक्स हेल्स 534 मैचों की 528 पारियों में 14,549 रन
  • डेविड वॉर्नर 439 मैचों की 438 पारियों में 14,284 रन

CPL 2026 में दमदार प्रदर्शन: कीरोन पोलार्ड की उम्र 39 हो गई है, लेकिन उन्होंने बढ़ती उम्र को अपने खेल को प्रभावित नहीं करने दिया है। ये हरफनमौला खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में भी दमदार खेल दिखा रहा है। वो TKR के लिए सीजन में अब तक 5 मुकाबले खेलकर 32.50 की औसत और 171.05 की स्ट्राइक रेट से 130 रन ठोक चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 8.1 ओवर गेंदबाज़ी करके 5 विकेट भी चटकाए हैं।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पूरी स्क्वाड: कॉलिन मुनरो, सुनील नरेन, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, मैथ्यू ट्रॉम्प, एलेक्स हेल्स, जाइड गूली, डोमिनिक ड्रेक्स, अकील हुसैन, अब्दुल रहीम टॉपिन, उस्मान तारिक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जस्टिन ग्रीव्स, टेरेंस हिंड्स, अम्शी डी सिल्वा, जोशुआ डी सिल्वा, नाथन एडवर्ड, अजय कुमार, डेक्सटर स्रीन।