
IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज में 20 से करारी हार झेलने के बाद एकदिवसीय श्रृंखला से धमाकेदार वापसी करना चाहेगी. इसके लिए टी इंडिया ने अपनी कमर कस ली है और साउथ अफ्रीका को धूल चटाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में मैच से पहले उन पांच गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट विकेट चटकाए हैं. चलिए तो आगे जानते हैं, कौन हैं ये 5 भारतीय गेंदबाज?
1.अनिल कुंबले
लिस्ट में पहला नाम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब अपने नाम किया है. लेकिन उस से पहले बता दें कि कुंबले ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे में अप्रैल 1990 में डेब्यू किया था. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1992 से लेकर 2006 तक कुल 40 ODI मुकाबले खेलें थे. अनिल कुंबले ने 39 पारियों में 46 विकेट चटकाए थे.
2. हरभजन सिंह
लिस्ट में दूसरा नाम हरभजन सिंह का नाम शामिल है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 236 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 269 विकेट लिए. हालांकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2001 से 2015 तक कुल 24 मुकाबले खेलें हैं. इस दौरान हरभजन सिंह ने 23 पारियों में 31 विकेट अपने नाम किए.
3. जवागल श्रीनाथ
लिस्ट में तीसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ मौजूद है. उन्होंने 1991 से लेकर 2001 तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 मुकाबले खेले हैं. इन मैच में जवागल ने 28 विकेट चटकाए. इस वजह से जवागल श्रीनाथ का नाम भारत के उन टॉप 5 गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.
4. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुलदीप यादव
लिस्ट में चौथा नाम कुलदीप यादव का नाम शामिल हैं. उन्होंने जून 2017 में अपना वनडे डेब्यू किया था. वहीं, अभी तक कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 13 मुकाबले में 27 विकेट हासिल किए हैं. जबकि उनका बेस्ट स्पेल 18 रन देकर 4 विकेट चटकाना रहा है. दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप मौजूदा वक्त में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिर से उनसे बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही है.
5. वेंकटेश प्रसाद
टॉप 5 वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर वेंकटेश प्रसाद का नाम है. उन्होंने 1994 में अपने करियर की शुरूआत की थी. जबकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1995 से 2001 तक कुल 20 वनडे मुकाबले खेलें, और इस दौरान उन्होंने 20 पारियों में 25 विकेट अपने नाम किए.



