आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

खर्चों की अधिकता परिवार की चिंता। अकारण शत्रु पैदा होंगे, अनावश्यक विवाद भी। अदालती मामलों में विजय मिलेगी। विद्यार्थी/शोध छात्रों को विशेष लाभ।

वृष

परमार्थ के कामों में रूचि बढ़ेगी। समाज में कीर्ति बढ़ेगी। उत्तरदायित्व बढ़ेंगे, उपकार भी करेंगे। रिश्वत का लेनदेन संभव है।

मिथुन

पारिवारिक संपत्ति से लाभ। धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा। अंधविश्वास और भरोसे से हानि होगी। विवाद बढ़ सकते हैं विशेषकर परिवार में।

कर्क

आपसी सहमति से विवाद सुलझेगा। कुछ घरेलू कारणों से मानसिक तनाव रहेगा। वृद्धजनों के प्रति सेवा और दया भाव रखें। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के विशेष योग।

सिंह

काम की अधिकता से थकावट। बड़ों का स्वास्थ्य नरम, रूकावटें भी अधिक है। हठ छोड़ें पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में सफलता। सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे।

कन्या

सरकारी क्षेत्र में रूके हुए काम आज बनेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सार्वजनिक सम्मान से प्रसन्नता। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आत्मबल उत्तम रहेगा मानसिक संतोष भी।

तुला

दीर्घकाल से अटका हुआ काम बनेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ और सम्मान खतरे में। नए निवेश के साथ व्यवसाय का विस्तार। अपने भी परायों सा अजीब व्यवहार करेंगे।

वृश्चिक 

अपनी क्षमता से ही समस्याओं का निपटारा। सभी के कल्याण की योजनाओं के आगे बढाएगें। सामाजिक कार्यों को समर्पित दिन है। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है।

धनु

पिछले पूंजी निवेश का उत्तम लाभ मिलेगा। काम अधूरे रहने के कारण पश्चाताप। आशा निराशा के झूले में रहेंगे। पैरों पर चोट लगने/कष्ट लेने के योग।

मकर 

योजनाओं में आप सफल रहेंगे। बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मांगलिक एवं सार्वजनिक कार्यों में खर्च। व्यवसाय में लाभ, नौकरी में उन्नति।

कुंभ

आपका उदार व्यवहार प्रभावशाली सिद्ध होगा। हर दृष्टि से सतर्क रहें, धोखे का योग है। अनेक संभावनाएं एवं सफलताएं। नई परियोजना का श्रीगणेश।

मीन

हाथ आया अवसर/धन फिसल सकता है। परिवार में प्रसन्नता से दिन बीतेगा। खतरों से खेलना हानिकर सिद्ध होगा। अपने दम पर ही कुछ नया कर दिखाएंगे।