टाटा मोटर्स की कारों और SUV की बिक्री के लिए अगस्त का महीना काफी शानदार रहा. कंपनी की पैसेंजर व्हीकल यूनिट ने अगस्त 2026 में कुल 67,753 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 43,315 यूनिट था. यानी कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर करीब 56% की बढ़ोतरी हुई है.

कंपनी की बिक्री बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान घरेलू बाजार का रहा. भारत में टाटा मोटर्स ने अगस्त 2026 में 65,253 कारें और SUV बेचीं. अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 41,001 यूनिट था. इस तरह घरेलू बिक्री में 59% का इजाफा हुआ. विदेशी बाजार में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है, हालांकि यहां ग्रोथ घरेलू बाजार के मुकाबले कम रही. अगस्त में कंपनी ने विदेशों में 2,500 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 2,314 यूनिट बिकी थीं. यानी इंटरनेशनल बिक्री में करीब 8% की बढ़ोतरी हुई.

EV की बिक्री ने पकड़ी सबसे तेज रफ्तार

टाटा मोटर्स के लिए सबसे खास बात उसकी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री रही. अगस्त 2026 में कंपनी ने भारत और विदेशी बाजारों को मिलाकर 16,549 EV बेचीं. पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 8,540 यूनिट था. यानी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 94% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे साफ है कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार मजबूत हो रही है. कंपनी की EV रेंज में अलगअलग सेगमेंट की कारें शामिल हैं और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में उसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है.

1 सितंबर से महंगी हुईं टाटा की कारें

बिक्री बढ़ने के साथ टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और SUV की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. 1 सितंबर 2026 से कंपनी ने कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी पेट्रोलडीजल वाली ICE कारों के साथ EV मॉडल्स पर भी लागू है. कंपनी के मुताबिक, कीमत बढ़ाने की वजह बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई का दबाव है. मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अलगअलग बढ़ोतरी की गई है. यह 2026 में टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल कारोबार की तीसरी कीमत बढ़ोतरी है. इससे पहले अप्रैल में ICE मॉडल्स की कीमत औसतन 0.5% और जुलाई में ICE और EV दोनों की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी की गई थी.