
ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी बलराज उर्फ बल्ला को लेकर कई गंभीर जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के मुताबिक, बलराज पर पहले भी मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म और हत्या के कई मामले दर्ज थे. बताया जा रहा है कि वह गाजियाबाद के लोनी और सूरजपुर थाना क्षेत्र में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका था. शनिवार को हल्दौनी गांव में बच्ची का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में घायल किया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दंपती के एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनकी सबसे छोटी बेटी घर के पास स्थित सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी. शुक्रवार को बलराज कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी.
बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज में बच्ची आरोपी बलराज के साथ जाती हुई दिखाई दी. इसके बाद परिवार के लोगों ने बलराज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
A man identified as Balraj alias Balle raped and killed a 6-year-old girl in Greater Noida, UP. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। He later bundled the girl’s body in a sack and was captured on CCTV while attempting to abandon the body. pic.twitter.com/jTJu1I0SAA — Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 29, 2026
पूछताछ में पहले टालमटोल, फिर जुर्म कबूलने का दावा..
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो शुरुआत में वह कथित तौर पर टालमटोल करता रहा. बाद में पुलिस के मुताबिक, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत में बोरी के अंदर रखा बच्ची का शव बरामद किया.
शव मिलने की खबर के बाद परिवार और ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया. लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए.
क्या था बलराज का बच्ची से रिश्ता?
बताया गया है कि आरोपी बलराज बच्ची के चाचा के घर में किराये पर रहता था और मजदूरी करता था. इसी वजह से वह परिवार के आसपास के इलाके से परिचित था. ग्रामीणों ने आरोपी को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनका कहना है कि बलराज बेहद खतरनाक था और उसने बच्चों के साथ पहले भी ऐसी वारदातें की थीं. ग्रामीणों के अनुसार, वह पशुओं के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार करता था.
लोनी में भी बच्ची की हत्या का आरोप
पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों के मुताबिक, बलराज ने गाजियाबाद के लोनी में भी एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की थी. इस मामले में उसे सजा भी हुई थी. बताया गया है कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने दोबारा ऐसी वारदात को अंजाम दिया.
इसके अलावा सूरजपुर थाना क्षेत्र में भी उस पर एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप है. बच्ची के परिजनों का कहना है कि बलराज के खिलाफ मासूम बच्चों के साथ कुकर्म और हत्या के कई मामले पहले से दर्ज थे.
इन्हीं मामलों के आधार पर पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों ने उसे एक तरह का सीरियल किलर बताया है. हालांकि, पुलिस अभी उसके पूरे आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है.
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था आरोपी
हल्दौनी गांव में बच्ची का शव बरामद होने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी बलराज को मुठभेड़ में घायल कर दिया था. डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ था. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
डीसीपी ने बताया कि पुलिस अब बलराज के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है. यानी उसके खिलाफ पहले दर्ज मामलों और उसकी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी अन्य जानकारियों की भी जांच की जा रही है.



