
Hardik Pandya Injury: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या BCCI के COE में समय बिताकर अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे और अफगानिस्तान टी20 सीरीज में खेलते नज़र आएंगे। हालांकि हार्दिक का इंतज़ार एक बार फिर बढ़ गया है। उन्हें नई चोट लगी है जिसने भारतीय टीम की भी टेंशन बढ़ा दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या को ट्रेनिंग के दौरान पैर में हल्की चोट आई है। यही कारण है अब वो अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर शुरू होने वाली टी20 सीरीज में शायद भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। खबर के अनुसार एक सूत्र ने हार्दिक की फिटनेस पर बयान दिया है।
सूत्र ने कहा, “हार्दिक बिना किसी परेशानी के प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन पैर में हल्की चोट के कारण उन्हें गेंदबाज़ी ना करने की सलाह दी गई है। वह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज काफी करीब है। इस सीरीज के शुरू होने तक शायद हार्दिक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्हें बल्लेबाज़ी और मूवमेंट में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें 100 प्रतिशत फिट घोषित करने से पहले खुद भी पूरी तरह आश्वस्त होना चाहता है।”



