
बांग्लादेश में चोरों ने एक ‘अजीब चोरी’ करते हुए पुलिस की नींद उड़ा दी है. उन्होंने सोना-चांदी, जेवर या फिर नकदी चुराने की बजाए इंसानी बालों पर हाथ साफ किया है. वो भी थोड़े बहुत नहीं, बल्कि 330 किलो बाल चोरी किए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन चोरी के बालों की कीमत 1 करोड़ टका (बांग्लादेशी मुद्रा) बताई गई. अधिकारी भी पहली नजर में हैरान रह जाए. बांग्लादेश की न्यूज एजेंसी UNB ने सोमवार को इस घटना के बारे में रिपोर्ट किया है. एजेंसी ने बताया कि मामला बांग्लादेश के चुआडांगा जिले के दमुरहुदा इलाके का है.
पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैन चालक 47 वर्षीय मोहम्मद शाहिदुल इस्लाम और एक फैक्टरी मैनेजर 39 वर्षीय सनवार हुसैन संतु के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे कोशाघाटा इलाके में हथियारों से लैस 7-8 लोगों के एक ग्रुप ने बाल से लदी एक वैन को रोक लिया. बदमाश वैन से 23 बोरे बाल उतारकर फरार हो गए. इन बोरों में लगभग 330 किलो बाल थे. स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, चोरी किए गए बालों की बाजार कीमत एक करोड़ टका से ज्यादा है. यानी यहां चोरों के लिए बाल सिर्फ बाल नहीं, बल्कि करोड़ों की कीमत वाला कारोबार बन चुके हैं.
मामले में दिलचस्प बात यह है कि चोरी का माल किसी ब्यूटी पार्लर या दुकान से नहीं, बल्कि एक फैक्टरी से प्रोसेसिंग के लिए ले जाया जा रहा था. बांग्लादेश हेयर प्रोसेसिंग स्मॉल बिजनेस कोऑपरेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष अतियार रहमान टैगिदार के मुताबिक, यह खेप करपसडांगा की एक फैक्टरी से भेजी जा रही थी और इसमें 22 कारोबारियों का माल शामिल था. पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी की बुनियाद पर चोरी किए गए सभी 23 बोरे बरामद कर लिए हैं. हालांकि, वारदात में शामिल बाकी लोगों की तलाश जारी है. दमुरहुदा मॉडल पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.
इंसानी बालों का कारोबार
इंसानी बाल अब सिर्फ ब्यूटी पार्लर से निकलने वाला कचरा नहीं, बल्कि दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इसका कारोबार होता है. इन्हें छांटने, साफ करने और प्रोसेस करने के बाद विग, हेयर एक्सटेंशन, हेयरपीस और दूसरे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं. इस कारोबार में चीन सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट केंद्रों में है. 2024 में चीन ने मानव बाल से बने विग और अन्य उत्पादों का करीब 3.55 अरब डॉलर का निर्यात किया. रॉयटर्स के मुताबिक, 2025 में अकेले चीन ने बांग्लादेश से करीब 15.3 करोड़ डॉलर के इंसानी बाल खरीदे. हालांकि, यह बांग्लादेश के पूरे बाल कारोबार का आंकड़ा नहीं है.

भारत के कुल आंकड़े
2024 में भारत ने HS 670300 श्रेणी के तहत कुल 57.44 करोड़ डॉलर के प्रसंस्कृत/तैयार बालों का निर्यात किया, जिसकी मात्रा करीब 47.52 लाख किलो थी। इसमें से 46.83 करोड़ डॉलर का माल अकेले चीन गया, जबकि बांग्लादेश को भारत का निर्यात करीब 48.99 लाख डॉलर यानी लगभग 49 लाख डॉलर रहा. भारत के इस श्रेणी के कुल निर्यात का सबसे बड़ा हिस्सा सीधे चीन गया, जबकि बांग्लादेश को भेजी गई मात्रा करीब 57,890 किलो थी. ये आंकड़े विश्व बैंक के WITS/UN Comtrade के 2024 के व्यापार आंकड़ों पर आधारित हैं.
2024 में चीन को बाल निर्यात करने वाले टॉप 10 देश
रैंक देश निर्यात मूल्य मात्रा 1 भारत 46.83 करोड़ डॉलर 43.21 लाख किग्रा 2 म्यांमार 5.14 करोड़ डॉलर 47.66 लाख किग्रा 3 यूरोपीय संघ 74.20 लाख डॉलर 21,018 किग्रा 4 इटली 73.61 लाख डॉलर 20,348 किग्रा 5 हांगकांग 13.57 लाख डॉलर 43,480 किग्रा 6 दक्षिण कोरिया 9.70 लाख डॉलर 862 किग्रा 7 इंडोनेशिया 6.61 लाख डॉलर 1,50,531 किग्रा 8 चिली 2.41 लाख डॉलर 3,721 किग्रा 9 अमेरिका 2.12 लाख डॉलर 4,901 किग्रा 10 ब्रिटेन 1.32 लाख डॉलर 147 किग्रा
स्रोत: विश्व बैंक WITS/UN Comtrade, 2024 नोट: HS 670300 में मानव, पशु और कृत्रिम बाल शामिल हैं
कटे हुए इंसानी बाल आखिर जाते कहां हैं?
विग :
पूरे सिर के लिए नकली बाल तैयार किए जाते हैं।.हेयर एक्सटेंशन :
छोटे या पतले बालों को लंबा और घना दिखाने के लिए.हेयर पीस/टॉपर :
सिर के खाली या कम बाल वाले हिस्से को ढकने के लिए.चोटी और जूड़ा :
सजावटी बालों के उत्पाद बनाने में.फैशन उद्योग :
अलग-अलग तरह के बालों के डिजाइन और सजावट में.बालों से जुड़े मेडिकल प्रोडक्ट्स :
बाल खो चुके लोगों के लिए प्राकृतिक बालों के प्रोडक्ट्स में.खराब या छोटे बाल :
अच्छी गुणवत्ता वाले लंबे बालों की तरह इस्तेमाल नहीं होते, इन्हें अलग कैटेगरी में तैयार किया जाता है.



