Nagpur News: पत्नी को धोखे में रखकर युवती से बनाता था संबंध, एक रोज बातों-बातों में खुल गया राज़; फिर हो गया बड़ा कांड

Nagpur Crime News: नागपुर ग्रामीण पुलिस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म, उत्पीड़न और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया है. यह कॉन्स्टेबल वित्त, श्रम, योजना, कृषि और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री आशीष जायसवाल का पर्सनल बॉडीगार्ड है. 38 साल का कॉन्स्टेबल अजय सलामे अभी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है. उसे शुक्रवार को ही सस्पेंड कर दिया गया था. नागपुर जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल मस्के ने बताया कि गुरुवार (27 अगस्त, 2026) को दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर FIR दर्ज की गईं. ये शिकायतें दो बच्चों की 32 साल की विधवा मां और कॉन्स्टेबल की 35 साल की पत्नी ने दर्ज कराई थीं.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

अपनी शिकायत में विधवा महिला ने आरोप लगाया कि अजय सलामे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे. हालांकि, अजय सलामे की पत्नी के दखल के बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई और महिला ने उससे संपर्क खत्म कर दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके जवाब में अजय सलामे ने कथित तौर पर उसकी प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी. उसने धमकियां देने के मामले में सलामे के कई रिश्तेदारों को भी सह-आरोपी बनाया है.

2 महिलाओं ने दर्ज कराई थी शिकायत

इसी बीच अजय सलामे की पत्नी ने रामटेक पुलिस स्टेशन में एक अलग शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उस पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया. दोनों महिलाओं ने अलग-अलग वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (नागपुर ग्रामीण) हर्ष ए. पोद्दार भी शामिल थे. उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया क्योंकि बॉडीगार्ड होने के नाते सलामे के पास सर्विस हथियार रहता है. अजय सलामे पहले एक अन्य वरिष्ठ राजनेता का बॉडीगार्ड भी रह चुका है.

शादी के बाद गलत आरोपी की भी जांच करेगी पुलिस

रामटेक पुलिस ने दुष्कर्म, आपराधिक धमकी, शारीरिक उत्पीड़न और शादी के बाहर गलत व्यवहार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है. 2 FIR दर्ज होने के बाद आरोपी सलामे फरार है. इस घटनाक्रम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है. नागपुर पुलिस ने बताया कि अजय सलामे को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं.