Jamun Ki Guthli Se Hair Dye: बालों को कलर करना आजकल ट्रेंड बन गया है। कई लोग इसे फैशन के लिए कराते हैं, तो कई लोग ग्रे या सफेद बालों को छुपाने के लिए करते हैं। इस के लिए लड़कियां पार्लर जाकर बालों को अलगअलग तरह के कलर कराना पसंद करती हैं, लेकिन आप चाहें तो नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके बालों को कलर कर सकती हैं।

इसके लिए जामुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। जामुन न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि जामुन डायबिटीज व कैंसर में भी रामबाण की तरह काम करता है। जामुन फल की तरह भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और के बीज भी कई तरह की बीमारियों में काम आते हैं। नेचुरल डाई बनाने के लिए जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नेचुरल हेयर डाई कलर बनाने के लिए सामग्री

  • जामनु की गुठलियां डाई के पाउडर बनाने के लिए
  • लोहे की कढ़ाई
  • पानी 1 कप

जामुन

नेचुरल हेयर कलर बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले बाजार से जामुन खरीदने हैं।
  • इसके बाद जामुन से गुठलियों को अलग कर लेंगे।
  • इसके बाद इसे धूप में अच्छी तरह से सुखा लेंगे।
  • फिर इसे मिक्सी या इमामदस्ते में अच्छी तरह से कूट कर पाउडर बना लेंगे।
  • इस पाउडर को आपको छलनी की मदद से छान लेंगे वरना डाई के बाद यह बालों में फंस सकते हैं।
  • इसके बाद आपको इसमें पानी डालकर रात भर के लिए छोड़ देना है। उतना ही पानी डालें, जिसने में इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए।
  • अगली सुबह इसे अपने बालों में अप्लाई करें।

जामुन

नेचुरल हेयर डाई इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसके लिए आपको बालों को शैंपू से अच्छी तरह से साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखना है कि बालों में तेल न लगा हो।
  • फिर इसे बालों में ब्रश या हाथ की मदद से लगाना है।
  • इसे अच्छे से सूखने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू लगाकर साफ कर लें।

इसे लगाने से आपके बाल कलर भी हो जाएंगे और भी नहीं होगा। इसे अप्लाई करना काफी आसान होता है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। जामुन के बीज से बने कलर को स्टोर कर के न रखें। ऐसा करने से बालों में अच्छा कलर नहीं आएगा और साथ ही इसमें फफूंद लगने का भी डर है।