
यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छा जाने वाला है। 31 अगस्त से 6 सितंबर तक पैसा, नौकरी, पढ़ाई और परिवार से संबंधित मुख्य बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ राशियों के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला है। कई राशियों को कारोबार में आमदानी बढ़ेगी। आइए आपको बताते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक पूरा हफ्ता कैसा रहने वाला है।
12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता
मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए खास काम को करने की योजना सफल होगी। संतान की किसी उपलब्धि से आपको खुशियां और सुकून मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नेगेटिव तौर पर छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रण जरुर करें। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो लेकिन यह समय आपके लिए सही नहीं है। धैर्य से काम लेना जरुरी है। निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से जानकारी ले लें। लवलाइफ बेहतर रहेगी और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। हेल्थ की बात करें तो खानपान हल्का और नियमित रखें। घर का सादा भोजन ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है।
वृषभ राशि
परिस्थितियों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ नया सीखने का समय होगा और आपका अनुभव कमाल रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार अच्छे से सोचें। आपकी जिद के कारण तनाव भी बढ़ सकता है। बिजनेस में अतिरिक्त कमाई का कोई नया जरिया बन सकता है। कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बैठेगा। नौकरी करने वाले लोगों अपने कार्यों के तरीके जरुर बदलें। पतिपत्नि के बीच चलने वाले मतभेद दूर होंगे। हेल्थ में उतारचढ़ाव देखने को मिलेगा। नियमित रुप से हल्की एक्सरसाइज करें।
मिथुन
आपके खास संपर्कों के कारण आपकी की गई कोशिश सफल हो सकती है। घर की जरुरत के लिए और सुखसुविधा सें संबंधित चीजों को खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद सुलझाने का मौका है। धन खर्चा हो सकता है, पैसों के मामले में बनाकर चलना जरुरी है। वर्क प्रेशर अधिक हो सकात है, कोई नया बिजनेस या कार्य करने के लिए यह समय सबसे बढ़िया है। पतिपत्नी के बीच किसी गलतफहमी के चलते बहस हो सकती है। घर की निजी बातें बाहर जाने से समस्या और बढ़ सकती है। प्रेम संबंध बेहरीन रहेगा और पार्टनर के साथ अपनापन बना रहेगा। इस दौरान मानसिक थकान ज्यादा हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
कर्क राशि
यह समय दोस्तों से मिलनेजुलने के लिए सबसे बढ़िया है। विद्यार्थियों और युवाओं की कोई परेशानी सुलझ सकती है। जमीन में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बढ़िया है। वहीं मुश्किल समय में धैर्य बनाने की जरुरत है। रिश्ते में अपनी तरफ से कोशिश करनी जरुरी है। कानूनी विवाद में पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है। मेहनत करने से बिजनेस में काफी सुधार मिलेगा। नए तरीके अपनाने से फायदा होगा। नौकरी करने वाले काम का ज्यादा बोझ न लें। पतिपत्नी दोनों की व्यस्तता ज्यादा रहने से घर को कम समय दे पाएंगे। बच्चों की सहयोग से घर में माहौल अच्छा रहने वाला है। तनाव के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। आराम करें और कुछ समय शांत रहे।
सिंह राशि
अचानक से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है या कोई खास काम बन सकता है। इससे लंबे समय से चला आ रहा तनाव कम होगा। किसी करीबी से खराब हुए रिश्तों में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं के बजाय वास्तविक स्थिति देखकर फायदा लेंगे तो आपको फायदा होगा। कुछ समय परेशनियां भी देखने को मिलेगी। किसी को भी अपनी निजी बातें शेयर न करें। जोखिम वाले कामों में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। पतिपत्नी के बीच निजी मामलों को लेकर बहस हो सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसका असर घर के माहौल पर भी देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेंगी। सेहत ठीक रहेगी। महिलाओं को संक्रमण की परेशानी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें।
कन्या राशि
सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। योजना बनाकर काम करने से जिम्मेदारियां समय पर पूरी रहेंगी। नए संपर्क बनेंगे और उनसे आगे फायदा मिलेगा। किसी भी कार्य में लापरवाही करेंगे, तो नुकसान हो सकता है। अपनी समझ से फैसला लें, दूसरों की न सुनें। संतान से संबंधित किसी काम में रुकावट आने से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा, फोन और ऑनलाइन के जरिए अच्छे ऑर्डर प्राप्त होंगे। अपना समय खराब न करें और मिले अवसर पर जल्दी काम करना शुरु करें। प्रोमोशन मिलने के चांस हैं। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मानसिक राहत प्रदान करेगा। लवलाइफ में एकदूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा। तनाव के कारण पाचन पर असर पड़ेगा। खानपान को संतुलित बनाए रखें। एक्सरसाइज व योग करें।
तुला
इस हफ्ता निजी और सामाजिक गतिविधियों में बिजी रह सकते हैं। सामाजिक रुप से संपर्क बढ़ेंगे और उनसे नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक मामले में राहत मिलेगी। यात्रा टालने से किसी परेशानी से बच सकते हैं। पुरानी बातों को वर्तमान में रिश्तों और काम पर हावी न होने दें। बिजनेस में कोई बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर में किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत शुरु होगी। प्रेम संबंधित परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें, हल्की एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक दिनचर्या बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
प्रॉपर्टी खरीदनेबिक्री से संबंधित काम आगे बढ़ेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या के कारण काम समय पर पूरे होंगे। पैसों के निवेश से संबंधित मामलों पर ध्यान दें। परिवार के मामलों में ज्यादा दखल देने से तनाव झेलना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वर्कप्लेस पर परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को ऊपर वर्क का बोझ रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। काम की थकान बनी रहेगी और तनाव बना रह सकता है। पर्याप्त आराम करें और शांत माहौल में रहें।
धनु राशि
लंबे समय से किसी काम में थोड़ी कोशिश पूरी होगी। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में आपकी बात का महत्व मिलेगा। बच्चों की समस्याएं समझने और उनका समाधान निकालने में आपकी भूमिका जरुर रहेगी। संतान की किसी गलत गतिविधि के बारे में पता चलेगा। गुस्से के बजाय शांत तरीके से बात करने पर समस्या संभलेगी। बिजनेस में किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में किया बदलाव नुकसान बढ़ा सकता है। दोस्तों के साथ गेटटुगेदर या मिलने जुलने का कार्यक्रम बन सकता है। यह सप्ताह आपके लिए खुशनुमा रहेगा।
मकर राशि
घर में किसी शुभ कार्य की योजना बनेंगी या कोई मांगलिक कार्य किया जाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग या फिर मनोरंजन में समय बीतेगा। गुस्सा और अहंकार घर का माहौल खराब कर सकता है। छात्र लोग पढ़ाई पर ध्यान दें। रुका हुआ बिजनेस काम दोबारा शुरु होने से आमदनी बढ़ेगी। पतिपत्नी के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था को लेकर बहस हो सकती हैं। तनाव और थकान से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ राशि
कोई पुरानी गलतफहमी दूर होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आसानी से सुलझ जाएगा। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई भी नया कार्य करने से पहले उसकी सारी जानकारी ले सकते हैं। सरकारी काम से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिशियल यात्रा का आदेश मिलेगा। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग के दौरान लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती हैं। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में मननुटाव हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही करने से बचें। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
मीन
यह पूरा हफ्ता आपके पसंद के कार्यों में समय बीतेगा। घर से सुखसुविधा से जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। अपनी रुचि के कामों में समय देने से मानसिक राहत और आत्मविश्वास बढ़ेगा। गैर जरुरी कामों पर धन खर्च हो सकता है। गुस्सा और जिद दिनचर्या बिगाड़ सकता है। जमीनजायदाद से जुड़ा मामला उलझ सकता है। जल्दबाजी में प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला न लें। बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। कोई नया काम शुरु करना ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के बीच तालमेल अच्छा बीतेगा। तनाव और लगातार उदासी के कारण खुद को उदासी महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और शांत गतिविधियों में समय बिताएं। तनाव से दूर रहे, अगर ज्यादा परेशान है, तो एक्सपर्ट की सलाह लें।



