Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में रविवार, 30 अगस्त की देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया।

 बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सवार 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

मृतकों की पहचान, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल सिखेड़ा भेजा। वहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 17 वर्षीय विष्णु भी घायल हुआ है. उसके हल्की चोटें आने की जानकारी दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़ें:

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: