Ketan Agrawal Murder Case: महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने मीडिया के सामने आकर कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि शादी के लिए राजस्थान में 17 करोड़ रुपये का महल बुक किया गया था. सिया के पिता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शादी का इतना भारीभरकम बजट होने की बात सरासर झूठी है और वे अपनी हैसियत के हिसाब से अधिकतम 5 करोड़ रुपये ही खर्च करने वाले थे.

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रवीण गोयल ने कहा कि राजस्थान में 17 करोड़ रुपये का भव्य पैलेस बुक करने और मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड विमान किराए पर लेने जैसी बातों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. उन्होंने अपनी वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए साफ कहा, “जब मेरी सालाना आमदनी ही 4 करोड़ रुपये है, तो मैं अपनी बेटी की शादी में 17 करोड़ रुपये कैसे खर्च कर सकता था? यह हमारी आर्थिक क्षमता से बिल्कुल बाहर था.”
उदयपुर में तय हुई थी शादी, जानिए क्या था असली बजट?
सिया के पिता ने शादी की तैयारियों और बजट की पूरी टाइमलाइन शेयर करते हुए बताया सिया और केतन का विवाह 23 से 25 नवंबर के बीच राजस्थान के उदयपुर में होना था, और 26 नवंबर को सभी को चेकआउट करना था.
उदयपुर के उस होटल में एक कपल का प्रतिदिन का ठहरने का खर्च करीब 81 से 82 हजार रुपये आ रहा था. योजना के मुताबिक, लड़की पक्ष की तरफ से 70 कमरे और लड़के पक्ष की ओर से करीब 160 कमरे बुक किए जाने थे. इवेंट मैनेजमेंट से लेकर खानपान तक का कुल अनुमानित खर्च करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास आने की उम्मीद थी.
चार्टर्ड विमान नहीं, बल्कि कम बजट वाले टिकटों की थी प्लानिंग
मेहमानों को उदयपुर पहुंचाने के दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए प्रवीण गोयल ने कहा कि जुलाईअगस्त के महीने में ट्रैवल बुकिंग होनी थी. इसके लिए ट्रैवल एजेंट ने उन्हें तीन अलगअलग विकल्प दिए थे
- पहला विकल्प: मुंबई से उदयपुर की फ्लाइट थी, जिसके लिए पुणे से देर रात निकलना पड़ता. इससे मेहमानों को काफी असुविधा होती, इसलिए इसे खारिज कर दिया गया.
- दूसरा विकल्प: पुणे से सीधे उदयपुर की फ्लाइट का था, लेकिन उसका किराया उनकी बजट सीमा से काफी ज्यादा था.
- तीसरा विकल्प : पुणे से अहमदाबाद तक की फ्लाइट और फिर वहां से टैक्सियों या कारों के जरिए मेहमानों को 34 घंटे का सफर तय कराकर उदयपुर रिसॉर्ट पहुंचाना था. यह सबसे किफायती था.
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी चार्टर्ड फ्लाइट की बात नहीं हुई थी, वे केवल कम किराए वाले 2025 हवाई टिकट बुक करने वाले थे.
बहन की सलाह पर 3 से बढ़ाकर 5 करोड़ किया था बजट
प्रवीण गोयल ने बताया कि वह शुरुआत से ही इस शादी को बहुत ही सीमित और कम बजट में निपटाना चाहते थे. हालांकि, उनकी बहन ने उन्हें सलाह दी कि बेटी बहुत अच्छे और बड़े परिवार में जा रही है, इसलिए खर्च को लेकर ज्यादा कंजूसी न करें. बहन की इसी बात को मानकर उन्होंने अपना बजट थोड़ा बढ़ाया था और अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक खर्च करने का मन बनाया था. फिलहाल, पुलिस सिया के पिता के इन बयानों और दोनों परिवारों के वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है ताकि मर्डर के पीछे के हर संभावित एंगल को समझा जा सके.



