Snake Catcher Helpline Numbers: बारिश का दौर शुरू हो चुका है। सांप अपने बिल से बाहर निकल आए हैं।

ऐसे में सांप के डंसने का खतरा बढ़ गया है। आपके घर में सांप निकल आए तो तुरंत इन नंबर पर कॉल करें। आपके कॉल के तुरंत बाद सांप पकड़ने वाली टीम आपके घर पहुंचेगी।
फॉरेस्ट और बीएमसी ने जारी किए नंबर
बारिश और सांप के डंसने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, भोपाल वन विभाग और नगर निगम ने जरूरी नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करने पर सांप पकड़ने वाली टीम आपके घर भेजी जाएगी।
बारिश में ही क्यों निकलते हैं सांप ?
बारिश का मौसम सांपों के मिलन और प्रजनन का समय होता है, साथ ही, बारिश के कारण बिलों में पानी भर जाता है, इसी कारण वे अपने बिलों से बाहर निकलते हैं। इस मौसम में चूहे अक्सर घरों के अनाज भंडारण स्थानों और रसोई में अधिक दिखाई देते हैं।
साथ ही, बारिश में कीड़ों की संख्या बढ़ जाती है, जिनका शिकार करने के लिए छिपकलियां घरों में प्रवेश करती हैं। पक्षी भी घोंसले से निकलकर घरों की छतों और खिड़कियों के आसपास मंडराते रहते हैं। इन सभी का शिकार करने के लिए साँप घरों की ओर बढ़ते हैं।
इस नंबर पर करें कॉल
आपात स्थिति में वन विभाग के टोलफ्री नंबर 07552524000 पर संपर्क करें।
असलम के मोबाइल नंबर 9826032234
साजिद अली के मोबाइल नंबर 9589260705
सूरज मोहरे के मोबाइल नंबर 7049022045
मोहम्मद सलीम के मोबाइल नंबर 9425600658
ये उपाय अपना लें, नहीं आएंगे सांप
घर के अंदर और आंगन में नियमित रूप से साफसफाई करें।
दरवाजों, पलंगों, कोठियों और कोनों के आसपास विशेष रूप से रोजाना सफाई करें।
चूहों और छिपकलियों को दूर रखने के लिए उपयुक्त दवाइयों का उपयोग करें।
पक्षियों को घर की छत, खिड़कियों या आसपास घोंसला न बनाने दें।
दीवारों, जमीन या फर्श की दरारों और खाली जगहों को भरवाएं।
यह गलती न करें, डॉक्टर से लें सलाह
सबसे पहले झाड़फूंक या देसी इलाज में समय बिल्कुल न गंवाएं।
डंसे हुए स्थान को काटने या चीरने की कोशिश न करें।
जहर चूसने का प्रयास न करें, यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
पीड़ित को अल्कोहल या पानी न पिलाएं।
डंसे हुए अंग पर बर्फ या किसी प्रकार की दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न लगाएं।



