IMD Weather Update: देशभर में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 29 जून को मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी से होकर गुजर रही है. अगले 3 से 4 दिनों के दौरान मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, शेष छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने आज दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

आज दिली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने दिल्ली में 29 जून से 4 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है.
उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक 29 जून से 4 जुलाई के बीच जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. 2 से 4 जुलाई के दौरान हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
एमीराजस्थान में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 29 जून से 4 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 से 3 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. विदर्भ में 3 और 4 जुलाई को भी बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
बिहारझारखंड में भी बारिश की चेतावनी
बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. 28 और 29 जून को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी से भारी बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश
कोंकणगोवा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है. कोंकणगोवा, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
आंधीतूफान और बिजली गिरने का खतरा
आईएमडी ने मध्य भारत और पूर्वी भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक मध्यम से तीव्र बिजली गिरने की की चेतावनी दी है. कई राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
कुछ राज्यों में अभी भी लू का असर
बारिश के बीच बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29 से 30 जून तक लू चलने की संभावना बनी हुई है. हालांकि 30 जून के बाद उत्तरपश्चिम भारत के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.



