कल का मौसम 29 जून 2026: मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर एक नई चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 जून को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिशआंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इस आंधी के चलते बड़ेबड़े वृक्ष धाराशायी हो सकते हैं। इस दौरान यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। वहीं पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, अगर पहाड़ी राज्यों में यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में घिर सकते हैं।

कुछ राज्यों में बड़ेबड़े ओले गिर सकते हैं। 2 जुलाई, 2026 से उत्तरपश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, भारी बारिश के दौरान किसानों और मछुआरों को नदी के किनारे जाने से बचना होगा। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 29 जून को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…
देश के 17 राज्यों में बारिशआंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 29 जून को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मूकश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार की आंधी भी चलेगी। वहीं, इस आंधी से किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली : मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 29 जून को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी : गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 29 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार : पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सिवान, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, भागलपुर, अररिया, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पटना में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड : साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 29 जून को रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड : नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिशतूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 29 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल : शिमला, कुल्लू, सोलन, किन्नौर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 29 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मूकश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मूकश्मीर : जम्मू, कठुआ, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल,किश्तवाड़, रियासी और अनंतनाग में भारी बारिशआंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर आएगा।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 40°C | 32°C |
| मुंबई | 29°C | 27°C |
| चेन्नई | 36°C | 28°C |
| कोलकाता | 35°C | 28°C |
| लखनऊ | 38°C | 30°C |
| पटना | 35°C | 28°C |
| रांची | 32°C | 25°C |
| भोपाल | 34°C | 26°C |
| जयपुर | 39°C | 31°C |
| शिमला | 28°C | 22°C |
| नैनीताल | 27°C | 22°C |
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल : कालिम्पोंग, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, बीरभूम मुर्शिदाबाद, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब : लुधियाना, अमृतसर, बरनाला, पठानकोट, फरीदकोट, चंडीगढ़, फतेहगढ़, जालंधर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान : टोंक, चुरू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और बूंदी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, जयपुर में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश : कटनी, सतना, सीधी, नीमच, बैतूल, मांडला, सिवनी, छतरपुर, नरसिंहपुर, डिंडोरी, इंदौर, होशंगाबाद, धार, अलीराजपुर, खरगोन और छिंदवाड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में कल यानी 29 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा।



