UP Police Transfer : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपराध समीक्षा के दौरान लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में थानों के कामकाज की समीक्षा के बाद 9 थानेदारों की जिम्मेदारियां बदली गईं, जबकि 3 निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेज दिया गया। पुलिस आयुक्त ने साफ कहा कि बेहतर पुलिसिंग ही अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान बनेगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त ने सबसे पहले अलगअलग थानों के प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रदर्शन और अपेक्षित परिणाम नहीं देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

तीन निरीक्षक पुलिस लाइन भेजे गए

फेरबदल के तहत फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया। उन्हें जनपद स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त भी किया गया है। इसी तरह चौक थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा और राजातालाब थाने के प्रभारी निरीक्षक दयाराम को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस आयुक्त ने कई थानों में नए प्रभारी भी तैनात किए हैं। अजय राज वर्मा को मण्डुवाडीह के प्रभारी पद से हटाकर फूलपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं विजय कुमार शुक्ला को चेतगंज से हटाकर चौक का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। तो उप निरीक्षक दिगम्बर उपाध्याय को लोहता से हटाकर मण्डुवाडीह का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उप निरीक्षक पवन पाण्डेय को रमना चौकी प्रभारी पद से हटाकर चेतगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक अभिजीत सिंह को मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त कार्यालय से हटाकर लोहता का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को रोहनिया थाने से हटाकर राजातालाब का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

ACP स्तर पर भी बदलाव

थाना स्तर के अलावा सहायक पुलिस आयुक्त स्तर पर भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अपूर्व पाण्डेय को ACP कैंट से हटाकर ACP साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अवकाश से वापस लौटीं प्रज्ञा पाठक को ACP कैंट बनाया गया है।

जुआ, सट्टा और नशे के खिलाफ बनेगी विशेष टीम

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त ने SOG2 के गठन का भी निर्देश दिया है। यह टीम जुआ, सट्टा, देह व्यापार, अवैध हुक्का बार और मादक पदार्थों की बिक्री जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेगी। टीम की जिम्मेदारी उप निरीक्षक पंकज सिंह चौहान को दी गई है।

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर अलर्ट

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को देखते हुए पुलिस को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से पुलिस प्रबंध करने तथा कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

‘जो अच्छा काम करेगा, वही थाने पर रहेगा’

बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को प्रदर्शन के आधार पर जवाबदेही तय करने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो अधिकारी बेहतर काम करेगा और प्रभावी पुलिसिंग करेगा, उसे जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं निष्क्रियता या लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग ही पुलिस की पहचान बनेगी और लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानूनव्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी समेत सभी सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: