नेपाल नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच आईटी कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी Infosys Public Services के CEO लैक्स गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि गोपीसेट्टी नेपाल की निजी यात्रा पर गए थे और फिलहाल उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी सुरक्षा और कुशलक्षेम सुनिश्चित करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इंफोसिस संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रही है।
इंफोसिस ने बताया कि वह गोपीसेट्टी के परिवार के लगातार संपर्क में है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है। कंपनी ने नेपाल में आई इस भीषण आपदा और जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख भी जताया है।
लैक्स गोपीसेट्टी इंफोसिस की सहायक कंपनी Infosys Public Services के प्रमुख हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नेपालतिब्बत सीमा क्षेत्र में आई तबाही के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है तथा कई लोगों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
कंपनी का कहना है कि लैक्स गोपीसेट्टी का पता लगाने और उनसे संपर्क स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।



