Delhi Tilak Nagar Muskan Murder Case Full Details: दिल्ली के तिलकनगर में युवती के मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है. युवती की पहचान 21 साल की स्टूडेंट मुस्कान के रूप में हुई है. वह मॉडलिंग भी करती थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हत्या का आरोप जिम ट्रेनर इमरान खान पर है. वह बुधवार रात तिलकनगर के ओल्ड महावीर नगर में बने मुस्कान के घर पहुंचा और वहां चाकुओं से गोदकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला. घायल हालत में युवती को अमर लीला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार कर दिया गया. आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है.

रिलेशनशिप बढ़ाना चाहता था इमरान खान
पुलिस के मुताबिक, मुस्कान कॉलेज की पढ़ाई करने के साथ ही मॉडलिंग भी करती थी. वह परिवार के साथ तिलकनगर में किराये के मकान में रहती थी. उसे फिटनेस का भी शौक था. इसके लिए उसने एक जिम ज्वाइन कर रखा था. वह जिस जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी, वहीं पर इमरान खान जिम ट्रेनर का काम करता था. वहां पर दोनों की जानपहचान हो गई और आपस में बातचीत होने लगी. लेकिन इमरान खान इससे आगे की रिलेशनशिप चाहता था. आरोप है कि इसके लिए वह मुस्कान को तंग करने लगा, लेकिन वह उसे ऐसा करने से साफ मना करती थी.

घर में अकेली देखकर किया चाकू से हमला
इससे गुस्साया इमरान खान योजना बनाकर बुधवार को मुस्कान के घर पहुंचा. उस वक्त वह घर में अकेली थी. वह अपने साथ धारदार चाकू लेकर गया था. वहां पहुंचने के बाद उसकी मुस्कान से गर्मागर्मी हुई. इसके बाद उसने चाकू निकालकर मुस्कान पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. उसकी चाकूबाजी से मुस्कान बुरी तरह घायल हो गई और खून की धार बह निकली. जब वह अचेत होकर गिर गई तो इमरान खान चाकू लहराते हुए वहां से भाग निकला.

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ इमरान का चेहरा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस ने आसपास लगे घरों के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें इमरान खान मुस्कान के घर से निकलता नजर आया. जिससे घटना का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है.

इलाके में पसरा हुआ है तनाव
उधर घटना के बाद से इलाके में तनाव पसरा है. मरने वाली लड़की मुस्कान हिंदू समुदाय से थी, वहीं बेरहमी से मारने वाला इमरान खान मुसलमान था. दोनों के अलगअलग समुदायों से होने की वजह से मामले के सांप्रदायिक रूप लेने का भी खतरा है. इन आशंकाओं को देखते हुए पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुटी है. फिलहाल, इलाके में पसरी टेंशन को देखते हुए एक्सट्रा सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं.