Kanpur Plane Crash: उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कानपुर में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया है. इस हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में हुआ. ट्विनइंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्लेन के गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया.

घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों में अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले हैं जबकि कोपायलट अभिषेक कर्नाटक के रहने वाले हैं. हादसा करीब 11.50 बजे हुआ. प्लेन चार सीटर था. हादसे के बाद पुलिस और राहतबचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
कानपुर में विमान हादसा
एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ और हादसे के वक्त उसमें कौनकौन सवार थे, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है. पुलिस और संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर जांचपड़ताल में जुटे हैं. फिलहाल हादसे ने गंगा बैराज इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है.



